मुक्तिनाथ महादेव का पांचवां पाटोत्सव सोमवार को आयोजित होगा
बीकानेर/ ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का पांचवा पाटोत्सव, सोमवार 28 अगस्त 2023 को आयोजित होगा।
पाँच वर्ष पूर्व मुक्तिनाथ महादेव का अष्ट कौणीय विशाल मंदिर, शिव परिवार स्थापित हुआ था।
दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत रविवार 27 अगस्त को ध्वजारोहण और ध्वज पूजन से होगा।
शाम 06:15 बजे शिक्षा मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ होगा।
मुख्य कार्यक्रम मुक्तिनाथ महादेव का सहस्त्रधारा अभिषेक पूजन सोमवार 28 अगस्त को दोपहर 03:15 बजे से प्रारंभ होगा । पाटोत्सव के अवसर पर सोमवार को महा प्रसाद का आयोजन शाम 07:15 बजे से प्रारंभ होगा ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...