श्रीकोलायत को मिले 08 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
बीकानेर, 26 अगस्त। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर श्रीकोलायत में निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में 08 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्वीकृत किये है। ऊर्जा मंत्री ने इसके लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का आभार व्यक्त किया है।
ये हैं विद्यालय
रा.उ.प्रा.वि. गीगासर, रा.प्रा.वि. किल्चू सहलोतान, रा.प्रा.वि. वार्ड नं.10 बच्छासर, रा.प्रा.वि. ईंट-भट्टा बस्ती चाण्डासर, रा.प्रा.वि. भोलासर चौहानान, रा.प्रा.वि. 05 एम.के.एम. भलूरी, रा.प्रा.वि. गंगापुरा, रा.प्रा.वि. मण्डाल चारणान को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपान्तरित किया गया है।
यह विद्यालय वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 में ही प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। शुरूआती चरण में इन विद्यालयों में केवल कक्षा 01 से 05 तक शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा, तत्पश्चात आगामी वर्षों में कक्षा 06 से 08 तक शिक्षण प्रारम्भ कर दिया जायेगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...