15 वां गौशाला संचालक सम्मेलन व अभिनंदन समारोह गौशालाओं का प्रशिक्षण व संवाद
बीकानेर गौशाला संघ, पशुपालन विभाग बीकानेर, वेटरनरी यूनिवर्सिटी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान मे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 अगस्त 2023 वार शनिवार प्रातः 11:00 से स्थानीय वेटरनरी ऑडिटोरियम वेटरनरी कॉलेज परिसर बीकानेर, में गौशाला संचालकों के प्रशिक्षण व अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संघ के अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना में बताया कि इस महति आयोजन में संतों का पावन सानिध्य मैं अतिथियों ने गौ माता व सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
श्री गंगा गौशाला को 200 बीघा भूमि दान करने वाले स्वर्गीय सुखराम बिश्नोई ,111 बीघा जमीन गोपाल गौशाला डूंगरगढ़ को दान करने वाले परशुराम जी स्वामी गोसाई सर, केसर देसर गौशाला को 67 बीघा जमीन दान करने वाले प्रयागराज चांडक, श्री करणी गौशाला देशनोक को 58 बीघा जमीन दान करने वाली बिरजू देवी बिश्नोई बनिया, इसी प्रकार 22 भूमि दानदाताओं का सम्मान किया गया जिन्होंने लगभग 15 करोड़ की भूमि गौशालाओं को दान में दी।
वयोवृद्ध फुसराजी स्वामी बाबा रामदेव गौशाला बादनु, युवा गौशाला संचालक सुनील व्यास शिव गोरख गौशाला शोभासर अभिनंदन किया।
आज के इस महति आयोजन में लंपी में सेवा देने वाले गौ भक्त, गोचर संरक्षण करने वाले गौ भक्त, पंचायत समिति स्तर पर नंदी शाला का संचालन करने वाले गौशाला संचालक, बीकानेर शहर में चिकित्सा सुविधा व पशु एंबुलेंस से घायल गोवंश को सेवा और चिकित्सा करने वाले गो भक्तों का सम्मान किया गया ।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि ऐसी ही सेवा से गोवंश को बचाया जा सकता है।
उन्होंने राज्य सरकार की गौशाला संचालन, पशु शाला संचालन, नंदी शाला संचालन की योजनाओं के विषय में भी बताया और कहा कि अधिक से अधिक गौशालाओं को संस्थाओं को आगे आकर इन योजनाओं का संचालन करना चाहिए ।
इस अवसर पर डॉ राजेंद्र स्वामी, राजस्थान पशु संवर्धन बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र मोहन सिंह, अतिरिक्त संभाग्य निदेशक डा.वीरेंद्र नेतरा ने भी विचार रखे।
अध्यक्षता गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ललित दाधीच ने की।
राजाराम धारनिया ने कहा कि गौवशं को, गौशाला, पिंजरापोल में व सरकार की योजनाओं से बचाने का प्रयास हो सकता है, परंतु वास्तव में गाय किसान के खुटे पर ही बच पाएगी।
कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार जोशी , महामंत्री निरंजन सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर संभाग की गौशालाएं, के साथ नागौर जिले की गौशालयों संगठन के तहसील व जिला पदाधिकारी ने भाग लिया।
स्वागत भाषण बलदेव दास ने दिया। धन्यवाद जगदीश सिंह राजपुरोहित ने दिया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...