एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
बीकानेर। यहां हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति के मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। एक्सीडेंट जिले के कोलायत थाना इलाके में हुआ। घायल को पीबीएम अस्पताल लाया गया ।
जानकारी के मुताबिक सांखला फाटक के पास कार में सवार गोविन्दसर सरपंच के ससुर रामूराम व उनके पति सताराम की गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में रामूराम की मौत हो गई।
जबकि सताराम को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी,मंडी अध्यक्ष हजारी प्रजापत,भाजपा जिला प्रवक्ता एड अशोक प्रजापत पीबीएम पहुंचे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...