रेललाइन के पास मिला 11वीं के छात्र का शव
बीकानेर
कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले एक छात्रा का सा व रेल लाइन के पास मिलने से सनसनी से फैल गई और छात्र के गांव में शोक छा गया। मामला बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक गांव टिडी के कक्षा 11 में पढऩे वाला महेश गुरुवार सुबह घर से स्कूल गया था। शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे।
वहां उसका बैग पड़ा था और साथी बच्चों ने बताया कि वह आधी छुट्टी के बाद नहीं दिखा। इस पर परिजनों ने तलाश किया। वह दोस्तों, परिजनों के यहां भी नहीं मिला।
परिजननों ने रात करीब 10 बजे थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा बालक की तलाश करने की गुहार लगाई। इस दौरान नोखा पुलिस द्वाटा नोखा क्षेत्र के गांव रासीसर में पटरियों के पास स्कूल ड्रेस में 14-15 साल के बच्चे का शव मिलने की सूचना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को दी।
मृतक के पास श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर का रेलवे टिकट मिला था तो नोखा पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से संपर्क किया।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने परिजनों को वहां भेजा तो मृतक की शिनाख्त टिड़ी से गुमशुदा हुए बच्चे के रूप में ही हुई है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...