हादसा : नागालैंड के ट्रक में लगी आग, झुंझुनूं निवासी चालक की झुलसने से मौत
बीकानेर
यहां नागालैंड के एक ट्रक में आग लग जाने से उसके झुंझुनूं निवासी चालक की मौत हो गई। हादसा जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आग खड़े ट्रक में लगी। ट्रक बीकानेर से लखीमपुर के लिए रवाना हुआ था। श्रीडूंगरगढ़ के पास कित्तासर मार्ग घटना स्थल पर सड़क किनारे खड़ा था। खड़े ट्रक के कैबिन में अचानक आग लग गई।
चालक झुंझुनूं निवासी सुशील पुत्र चेतन झुलस गया। जिसकी सूचना के बाद अग्निशमन दल ने सहित घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि ट्रक में किसी प्राइवेट कम्पनी का माल भरा था।
ड्राइवर ट्रक को साइड में लगाकर सो रहा था तभी किसी शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि ट्रक नागालैण्ड क्षेत्र का है। पुलिस ने शव श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...