बीकानेर में एक और गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज का संचालन, शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी में राजकीय कन्या महाविद्यालय का किया लोकार्पण
बीकानेर, 16 अगस्त। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को मुरलीधर व्यास कॉलोनी में राजकीय कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि बालिका शिक्षा के उत्थान के लिए बीकानेर पश्चिम विधानसभा में कन्या महाविद्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके मद्देनजर बेटियों को यह सौगात दी गई है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 4.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा शिक्षा मंत्री का साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान प. जुगल किशोर ओझा 'पुजारी बाबा' प्राचार्य रजनी रमण झा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विष्णु रंगा ने किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...