मंत्री - अधिकारी कई बार करते जनसुनवाई, समस्याओं का ओर न छोर...
ऊर्जा मंत्री के आवास पर भी पहुंचे पीड़ित
मंत्री - अधिकारी कई बार करते जनसुनवाई, समस्याओं का ओर न छोर...
ऊर्जा मंत्री के आवास पर भी पहुंचे पीड़ित
बीकानेर, 16 अगस्त।
जिला अधिकारी और मंत्री बीकानेर में प्रायः जनसुनवाई के आयोजन करते रहते हैं। बावजूद इसके हर बार जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी अपनी समस्या है परिवेदनाएं लेकर पहुंचते हैं। इस ओर अधिकारियों और मंत्रियों को अवश्य ध्यान देना चाहिए कि बड़ी संख्या में परिवेदनाएं और समस्याएं बार-बार
क्यों सामने आती रहती हैं !
कहीं ऐसा तो नहीं है कि वही वही लोग जहां भी जनसुनवाई होती है वहां बार-बार अपनी अपनी वही वही समस्या लेकर पहुंचते हैं !
यदि ऐसा है तो ऐसी प्रवृति पर अंकुश के लिए प्रशासन - प्रबंधन को उपाय निकालने चाहिए। बहरहाल...
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बुधवार प्रातः अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री को परिवेदनाएं दी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री को पानी-बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा विभिन्न मांगों के लिए ज्ञापन दिये। उन्होंने दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों समस्या समाधान के लिए चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक बिंदु पर नियमसम्मत कार्यवाही के निर्देश दिए।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...