लड्डू गोपाल श्रृंगार सामग्री, होम डेकोर, किड्स वियर, एंटीक आइटम और बहत कुछ है मैजेस्टिक एक्सपो में
रात को सांगीतिक धूम के साथ खरीददारी के लिए दूर-दूर से पहुंचे खरीददार
बीकानेर। मैजेस्टिक एक्सपो फैशन एंड लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन के दूसरे दिन दोपहर में ही स्टॉल्स पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी थी। लगभग हर स्टॉल पर एक से बढ़कर एक यूनिक आइटम देख कर ग्राहक खरीदने का लोभ संवरण नहीं कर पा रहे थे। यह नजारा था उत्सव वृषभ गार्डन में।
यहां आयोजित मैजेस्टिक एक्सपो के दूसरे दिन स्टॉल संचालकों के चेहरे भी खिले नजर आए। जब एक संचालिका से पूछा गया कि पहला दिन कैसा रहा तो उनका उत्साह से भरा जवाब था बहुत अच्छा।
उन्होंने कहा कि आज का दिन भी शुरुआत से ही अच्छा निकल रहा है। आयोजन प्रभारी राखी चौरडिया के मुताबिक एक्सपो के पहले दिन रात्रि में गीत संगीत प्रस्तुतियों के बीच ग्राहकों ने फूड आइटम का भी जमकर लुत्फ उठाया।
मेंस वियर किड्स वियर लड्डू गोपाल की श्रृंगार सामग्री ठाकुर जी के वस्त्र आर्टिफिशियल ज्वेलरी रियल ज्वेलरी और ऐसे ही अनेक आइटम की जमकर खरीदारी हुई।
राखी चौरडिया ने बताया कि एक्सपो 3 दिन के लिए लगाया गया है जिसमें आज दूसरे दिन भी रात्रि को म्यूजिक कार्यक्रम होगा। एक्सपो के समापन के दिन यानी रविवार की रात को विशेष रूप से डीजे पार्टी को आमंत्रित किया गया है।
चौरडिया ने बताया कि शाम को 8 से 10 बजे तक लाइव म्युज़िक का कार्यक्रम भी रखा गया है।
यहां किया गया बेहतरीन बंदोबस्त ग्राहकों के विश्वास को यहां तक खींच कर लाने में सफल हो रहा है। यहां हम आम ज़रूरत के सारे सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं। चौरडिया ने बताया कि एक्सपो में देशभर से कारोबारी महिलाएं भागीदारी कर रहीं हैं। इस बार 65 स्टॉल लगाई गई है।
आयोजन में भाग लेने के लिए जयपुर, जोधपुर , इंदौर , ब्यावर, राजकोट, दिल्ली, सिरोही और इंदौर से भी विक्रेता अपने नए स्टॉक के साथ आ रहे हैं।
एक्सपो में नए प्रोडक्ट्स साड़ी, ज्वेलरी एसेसरीज होम डेकोर, किड्स वियर ,मेंस वियर, फूड आइटम ,रियल ज्वेलरी ,फुटवियर्स आदि को काफी पसंद किया जा रहा है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...