जिला परिवहन कार्यालय बीकानेर की अव्यवस्थाओं पर जताया रोष, लिखा प्रमुख शासन सचिव को पत्र
बीकानेर
राजस्व के मामले में बीकानेर के पूरे रीजन में अव्वल जिला परिवहन कार्यालय बीकानेर की वर्तमान कार्य शैली और सिस्टम दोनो की नाकामी वाहन स्वामियों और लाइसेंस आवेदको के लिए सिर दर्द बन गई हैं।
बिजली गुल,इंटरनेट सेवा बंद,स्मार्टकार्ड खत्म, केएमएस कार्ड की खराबी,बाबुओं की लेटलटिफी,बिजली जाने पर जनरेटर का न चलाना ये प्रमुख समस्याएं हैं जो आए दिन परिवहन विभाग की नाकामी और राज्य सरकार की साफ सुथरी छवि को पब्लिक की नजर में धूमिल करती हैं।
पिछले दस दिन से विभाग में इंटरनेट सेवा चलती चलती बंद हो हो रही है और स्मार्ट कार्ड की चिप में सेव डाटा को केएमएस करने वाला कार्ड पिछले एक माह से खराब पड़ा हैं विभाग के पास केएमएस कार्ड केवल दो ही है एक से ड्राइविंग लाइसेंस का काम होता तो दूसरे से आरसी युक्त स्मार्ट कार्ड केएमएस कार्ड।
इधर प्रतिदिन बाबूओ की लेट लतीफी और एक दो घंटे बिजली गुल हो जाती हैं,जिससे पब्लिक भटकती रहती हैं,काम के लिए,जनरेटर होते हुए भी इसका इस्तेमाल नही किया जाता।
इस संदर्भ में आरटीआई एसोशिएसन बीकानेर के जिला अध्यक्ष एडवोकेट हनुमान शर्मा और एडवोकेट बनवारी लाल सीगड़ ने परिवहन विभाग में फैली अनियमिताओं, बाबुओ की लेटलतीफी,केएमएस कार्ड की खराबी को लेकर प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखा हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...