🚩
पांच हथकरघा बुनकर जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए चयनित
उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर ,17 जुलाई। हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के 5 बुनकरों को जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा इन बुनकरों का चयन किया गया। इनमें ऊनी पट्टू बनाने के लिए किसनाराम को प्रथम , वूलन दरी बनाने के लिए मेघराज मेघवाल को दि्तीय, हैंडलूम सूती कपड़ा बनाने के लिए हरीकिशन मेघवाल को तृतीय, ऊनी हिरावल शॉल के लिए मुरलीधर मेघवाल तथा लेडीज स्टाल व शॉल बनाने के लिए गौरीशकर गोयल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले बुनकरों के आवेदन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भिजवाए जाएंगे।
*रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित*
बीकानेर,17 जुलाई। जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक और पात्र व्यक्तियों से प्राधिकार पत्र जारी करने के संबंध में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिला रसद अधिकारी बीकानेर द्वितीय भागुराम महला ने बताया कि पात्र व्यक्ति 8 अगस्त सायं 6 बजे तक तक आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील के वार्ड संख्या 4 (पुराना) अनारक्षित, वार्ड संख्या 5 (पुराना) अनारक्षित, वार्ड संख्या 6 (पुराना) अनारक्षित ,वार्ड संख्या 12 (पुराना) महिला आरक्षित के लिए , लूणकरणसर के पीपेरां (अनारक्षित ),छतरगढ़ खारबारा (अनारक्षित ), कोलायत के खाजौड़ा( महिला आरक्षित),कोलायत के नाइयों की बस्ती (अनारक्षित ), बज्जू छीला कश्मीर ( महिला आरक्षित), पूगल के बरजू बराला (अनारक्षित) और 10 डीकेडी डंडी ( महिला आरक्षित) में उचित मूल्य दुकानों हेतु आवेदन मांगे गए हैं । इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट या जिला रसद कार्यालय संपर्क कर सकता है । उन्होंने बताया कि आवेदन आने के पश्चात निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्यवाही संपादित की जाएगी।
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...