🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
स्कूलों में हैडफोन का वितरण
टंकण गति परीक्षा 22 जुलाई को
बीकानेर, 17 जुलाई। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर लैब में कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन एवं पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों के डिजिटल शिक्षण के लिए 26 राजकीय स्कूलों को हैडफोन और स्प्लिटर वितरण का कार्यक्रम समग्र शिक्षा केन्द्र में आयोजित किया गया।
एडीपीसी गजानंद सेवक ने बताया कि मिशन बुनियाद कार्यक्रम प्रदेश के 33 जिलों में चलाया जा रहा है। बीकानेर जिले में इस कार्यक्रम के तहत 82 विद्यालयों में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर के माध्यम से विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा दी जाती है।
सहायक परियोजना समन्वयक कैलाश धवल ने कहा कि व्यक्तिगत अनुकूल शिक्षा प्राप्त करने में विद्यार्थी को असुविधा ना हो, इसके लिए 26 सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए हेडफोन और स्प्लिटर वितरित किए गए। सहायक परियोजना समन्वयक कृष्ण मोहन शर्मा ने कंप्यूटर लैब को बेहतर अवस्था में बनाए रखने के लिए स्कूल प्रतिनिधियों को सुझाव दिए।
कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा ने मिशन बुनियाद परियोजना के तहत हुए नवाचारों से अवगत कराया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के गांधी फेलो ऋतुपर्णा, रिशु करुणा, फैलो नवनीत कौर एवं श्वेता निगम ने मिशन बुनियाद कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
*अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की टंकण गति परीक्षा 22 जुलाई को*
बीकानेर, 17 जुलाई। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित के रूप में अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों के लिए टंकण गति परीक्षा 22 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश ने बताया कि अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक जिन्होंने 1 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2023 की अवधि में टंकण परीक्षा के आवेदन पत्र प्रस्तुत किए हैं, उनकी हिंदी/अंग्रेजी कंप्यूटर टंकण गति (नियमित) परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी 18 से 20 जुलाई तक अपना प्रवेश पत्र जिला कलेक्टर कार्यालय की स्थापना शाखा (कमरा नं. 13) से कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी अपने साथ स्वयं का की-बोर्ड ला सकते हैं। टाइपिंग परीक्षा कंप्यूटर पर ही आयोजित होगी।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...