🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
बरसात के मद्देनजर ये विभाग मुस्तैदी से कार्य करें
दहेज कुप्रथा की रोकथाम के शपथ
आवेदनों की समीक्षा बैठक
मतदाताओं ने जानी ईवीएम-वीवीपेट की कार्यप्रणाली
*जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित*
*बरसात के मद्देनजर निगम, न्यास और अन्य विभागों को मुस्तैदी से कार्य करने के दिए निर्देश*
बीकानेर, 17 जुलाई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि मानसून को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम शहरी क्षेत्र के गड्ढों, खुले नालों एवं सीवरेज चैंबर्स को बंद का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करे।
जिला कलक्टर ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा एवं बजट घोषणा क्रियान्वयन की प्रगति समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बरसात की संभावना के मद्देनजर नगर निगम और न्यास सहित अन्य विभागों के अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर गड्ढों और खुले चेंबर के पास बेरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय, राजभवन सहित विभिन्न आयोगों लंबित प्रकरणों का अविलंब निस्तारण किया जाए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, उपखंड और जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं की समीक्षा की और जमीन चिन्हीकरण एवं स्वीकृति के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। पौधारोपण से जुड़े कार्य करने के लिए निर्देशित किया और कहा कि वन विभाग से आवश्यकता के अनुसार पौधों का उठाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाल श्रम के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए सघन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने नगर निगम, नगर विकास न्यास, विद्युत, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार जिले में हुई बजट घोषणाओं के बारे में जानकारी लेकर उनकी प्रगति के बारे में समीक्षा की।
बैठक में यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पवार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) हरि सिंह मीणा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
*दहेज प्रतिषेध दिवस पर ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ*
*दहेज कुप्रथा की रोकथाम के शपथ पत्र का किया वाचन*
बीकानेर, 17 जुलाई। दहेज प्रतिषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को नारी निकेतन परिसर में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने और शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी की शपथ ली। साथ ही दहेज कुप्रथा की रोकथाम और जागरुकता के शपथ पत्र का वाचन भी किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने कहा कि लोकतंत्र ने हमें मत का अधिकार दिया है। हमें इसका उपयोग करते हुए शत प्रतिशत मतदान की अवधारणा को साकार करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करे। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी नंदकिशोर राजपुरोहित, नारी निकेतन अधीक्षक शारदा चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष मंजू दम्माणी, सचिव चंद्रकला कोठारी, संतोष राठी, माला लखोटिया, कंचन राठी आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
*जिले के 6 हजार 691 मतदाताओं ने जानी ईवीएम-वीवीपेट की कार्यप्रणाली* *ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों के माध्यम से दे रहे जानकारी*
बीकानेर, 17 जुलाई। मतदाताओं को ईवीएम- वीवी पेट की कार्यप्रणाली समझाने के लिए जिले में स्थापित विभिन्न ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में अब तक 6 हजार 6 सौ 91 मतदाताओं ने पहुंचकर ईवीएम वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली को समझा और मॉक पोल किया।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या के. ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 13 जून से नगर विकास न्यास सहित जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के उपखंड अधिकारी कार्यालयों में यह प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां आमजन पहुंचकर ईवीएम वीवीपीएटी की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि खाजूवाला में 1415, नगर विकास न्यास परिसर में 1152, बीकानेर उपखंड अधिकारी कार्यालय में 1252, कोलायत उपखंड अधिकारी कार्यालय में 347, लूणकरणसर में 475, श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय में 959 और नोखा उपखंड कार्यालय में 1091 लोगों ने ईवीएम -वीवीपेट मशीनों की कार्य प्रणाली की जानकारी ली और मॉक पोलिंग में भागीदारी निभाई |
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6 हजार 691 लोग वोटिंग मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं।
*सोमवार को 4 स्कूलों में चला जागरूकता अभियान*
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से शहरी क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों के मध्य चल रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम-स्वीप के तहत सोमवार को ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया तथा मॉक पोल कराया। इस दौरान करीब 1800 विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया समझाई। वहीं 17 से 18 वर्ष की उम्र के 245 विद्यार्थियों ने मॉक पोल किया। इससे जुड़े सवाल भी प्रशिक्षकों से पूछे। सोमवार को राजकीय एमएम उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आर्य समाज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नत्थूसर गेट, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईदगाह बारी के विद्यार्थियों ने अभियान में भागीदारी निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई। स्कूलों के बाहर मतदाता जागरूकता रथ में 'मैं भारत हूं' गीत बजाया गया।
*कृषि प्रसंस्करण, व्यवसाय एवं निर्यात प्रोत्साहन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित*
बीकानेर, 17 जुलाई। कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं निर्यात प्रोत्साहन योजना 2019 के तहत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर भगवती कलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
कृषि उपज मंडी समिति (फल सब्जी) के सचिव चुन्नीलाल स्वामी ने बताया कि योजना के तहत पूंजी अनुदान अनुदान के 21 नए प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें मूंगफली से दाना निकालना, सरसों तेल बनाने, दलहन प्रसंस्करण, शॉर्टिंग ग्रेडिंग, मिल्क चिलिंग, कोल्ड स्टोरेज, कृषि अपशिष्ट प्रसंस्करण से जुड़े प्रकरण सम्मिलित थे। उन्होंने बताया कि सभी प्रकरण एक करोड़ से अधिक राशि के होने के कारण उन्हें राज्य स्तर पर स्वीकृति के लिए प्रेषित किया गया है। कृषक तथा एससी एसटी श्रेणी के 75 प्रतिशत तथा सामान्य श्रेणी के 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सामान्य और श्रेणी के श्रेणी में लक्ष्य के अनुरूप प्रकरण प्राप्त हो चुके हैं। सामान्य श्रेणी के लक्ष्य बढ़ाने के लिए राज्य सरकार को अनुरोध किया गया है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...