खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
अशोक लेलैंड ने बीकानेर में खोली नई डीलरशिप
बीकानेर 12 अक्टूबर 2022- हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और भारत के प्रमुख कमर्शियल व्हीकल्स निर्माता अशोक लेलैंड ने बीकानेर में लाइट कमर्शियल व्हीकल्स के लिए अपनी नई डीलरशिप का उद्घाटन किया। यह राजस्थान राज्य में 5वीं लाइट कमर्शियल व्हीकल डीलरशिप है। रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक नए चैनल पार्टनर मैसर्स हुलाश मोटर के पास 3 एस (सेल्स, सर्विस और स्पेयर) सुविधा है।
यह सुविधा एडवांस्ड टूल्स के साथ क्विक सर्विस से भी सुसज्जित है। ग्राहक को बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए चैनल पार्टनर के पास एक उन्नत और उपयोगी इन्फ्रास्ट्रक्चर है। उद्घाटन पर के अवसर पर रजत गुप्ता, हैड एलसीवी, अशोक लीलैंड लिमिटेड, ने कहा, ‘‘हमारी ‘दोस्त रेंज’ और अब ‘बड़ा दोस्त’ रेंज की सफलता के प्रमुख कारणों में से है पहली, प्रोडक्ट की मजबूती और दूसरे, हमारा नेटवर्क।
व्यापक और बेहतर सर्विस नेटवर्क के साथ अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हमारे सभी प्रोडक्ट्स को हमारे ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...