खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋

✍️
शहर की सड़कें हर मोड़ के बाद मांग रही मरम्मत..., दीपावली तक होंगी दुरुस्त !
प्रशिक्षणाधीन पटवारियों ने किया क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे, संभागीय आयुक्त को सौंपी रिपोर्ट
शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे करने की बजाय यदि हम दुरुस्त सड़कों का सर्वे करें तो पता चलेगा कि वह गिनती की ही रह गई है। ऐसे में संभागीय आयुक्त ने संबंधित विभाग को दीपावली तक सड़कों के दुरुस्ती करण संबंधी निर्देश दिए हैं। और प्रशिक्षणार्थी पटवारियों ने क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कर लिया है। उसकी रिपोर्ट भी आला अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। अब देखना यह है कि दीपावली पर शहर वासी साफ-सुथरी दुरुस्त सड़कों पर चल सकेंगे अथवा इस बड़े त्यौहार पर भी गड्डमड्ड टूटी फूटी सड़कों पर ही आवाजाही करनी होगी !!
बीकानेर 8 सितंबर । संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन के निर्देश पर प्रशिक्षणाधीन पटवारियों द्वारा शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध मे सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है। डॉ नीरज के पवन ने प्रशिक्षणाधीन पटवारियों के ग्रुप बनाकर सड़कों का चयन करते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की फोटो के साथ सूचना संकलन करवाने के निर्देश दिए थे। इन आदेशों के अनुपालना में क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हीकरण करते हुए फोटोग्राफ्स के साथ सूचना संकलित करवाई गई है। यह रिपोर्ट गुरुवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय को प्रस्तुत कर दी गई।
संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए नगर निगम, नगर विकास न्यास और सार्वजनिक निर्माण विभाग को शहर की विभिन्न सड़कें सड़कों की मरम्मत निर्माण के लिए दीपावली तक दुरुस्त करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
संभागीय आयुक्त ने प्रशिक्षणाधीन पटवारियों से सार्दुल सिंह सर्किल से महात्मा गांधी रोड तक स्थित दुकानों का सर्वे करते हुए भी सूचनाएं संकलित करवाने के निर्देश दिए थे इसकी अनुपालना रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर दी गई है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...