खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋

✍️
नेत्रदान पखवाड़े का भव्य समापन, प्रतियोगिता विजेता सम्मानित
बीकानेर । प्रतिवर्ष 25
अगस्त से 08 सितंबर की अवधि में
मनाये जाने वाले नेत्रदान पखवाड़े का
समापन गुरुवार को नेत्र विभाग, सरदार
पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर
में हुआ। इस पूरे पखवाड़े के दौरान
विभाग के सभी चिकित्सकों, नर्सिंग
कर्मचारियों, तथा अन्य कर्मचारियों ने
हिस्सा लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना
जैन ने बताया कि पखवाड़ा समापन
अवसर पर विभाग में पीजी विद्यार्थियों
द्वारा आमजन में नेत्रदान के प्रति
जागरूकता लाने हेतु एक रंगोली सजाई
गई। इसी के साथ पखवाड़े के दौरान हुई
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को
सम्मानित किया गया। पखवाड़े के दौरान
विभाग में एक क्विज का आयोजन किया
गया। जिसमें सभी पीजी विद्यार्थियों ने
भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर डॉ.
अंकिता, द्वितीय डॉ. अजीत व तृतीय
स्थान पर डॉ. देवांशी रहे। इसी पखवाड़े
के दौरान यूजी व पीजी विद्याथियों द्वारा
नेत्रदान को प्रेरित करने हेतु पोस्टर
प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया
जिसमें प्रथम स्थान पर यूजी विद्यार्थी
डॉ.ऋतु शेखावत, द्वितीय स्थान पर डॉ.
गौरव जोशी व तृतीय स्थान पर डॉ. प्रिया
व्यास रहीं। विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना जैन
के अनुसार पखवाड़े के समापन पर पीजी
विद्यार्थियों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का भी
आयोजन किया जो कि पूर्ण रूप से
नेत्रदान के प्रति समर्पित था। इस नाटक
के मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉ. शिवम्
बंसल तथा नाटक की डायरेक्टर डॉ.
शिल्पा जांगिड़ को सम्मानित किया गया।
इसी मौके पर डॉ. दिनेश शर्मा वरिष्ठ नेत्र
विशेषज्ञ द्वारा बनाई गई एक लघु फिल्म
'जीवन एक ज्योति का भी आयोजन
किया गया। नेत्रदान पखवाड़े के समापन
के मौके पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ.
लोकेश गुप्ता डिप्टी सीएमएचओ,
बीकानेर, संजय कुमार रोहदिया, निदेशक
संजय आर्ट एंड क्राफ्ट, डॉ. रेणु जाखड़,
पीसीएमओ, चर्म एवं रति रोग विभाग,
उपस्थित रहे। डॉ. लोकेश गुप्ता ने नेत्रदान
पखवाड़े के दौरान हुए कार्यों की प्रशंसा
करते हुए इसे और भी आगे बढ़ाने हेतु
प्रयासरत रहने की बात कही तथा उनके
द्वारा विजेताओं को सम्मानित भी किया
गया। समापन अवसर पर विभाग की
विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना जैन, वरिष्ठ
आचार्य डॉ. जयश्री मुरली मनोहर, सह
आचार्य डॉ. रश्मि केवलिया, डॉ. नवाब
अली खान, डॉ. अनिल चौहान, नेत्रदान
सलाहकार विजेन्द्र सिंह गोहिल व विभाग
के अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ व अन्य
कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन
विभाग की सहायक आचार्य डॉ. पूनम
भार्गव ने किया





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...