खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर

✍️
कृपाल भैरव का अभिषेक, तांडव स्त्रोत, हवन पूजन
बीकानेर / रामपुरिया जैन कॉलेज के पीछे मोहता कुआ स्थित कृपाल भैरव मंदिर में भैरव मेले के अवसर पर कृपाल भैरव का पूजन धूमधाम से अभिषेक तांडव स्त्रोत हवन पूजन यज्ञ आरती का आयोजन किया गय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के उपमहापौर राजेंद्र पवार एवं नगर विकास न्यास के पूर्व सदस्य एवं शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष थें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पार्षद अनूप गहलोत, मुकेश पंवार एवं माणक कुमावत रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ओम सिंह पंवार ने बताया की बड़ी संख्या में लोगों ने कृपाल भैरव का अभिषेक दूध दही घृत पंचामृत सिंदूर से किया एवं इस अवसर पर कृपाल भैरव को छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया गया।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में सखा संगम के चेयर पर्सन चंद्रशेखर जोशी शिक्षाविद् भगवानदास पडिहार बृज गोपाल जोशी पीए साहब एवं नगर विकास न्यास के पूर्व ट्रस्टी खूूमराज पंवार ने कृृपाल भैरव की पूजा अर्चना की इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने कहा की भैरव भगवान बीकानेर के लोक में प्रचलित हैं एवं लोक में ऐसा माना जाता है कि चारों क्षेत्र में हमारी रक्षा करने वाले भैरू बाबा है।
इस अवसर पर गिरधारी सिंह पवार ,दीपक गहलोत, हुकम सिंह तवर, मांगीलाल गहलोत, ललित, विनोद शर्मा, मेघराज इत्यादि ने पूजन कार्यक्रम में सहयोग किया इस अवसर पर साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार की देखरेख में देर रात तक मौहता कुआं पर गायक कलाकारों द्वारा भैरव जी का जागरण का आनंद लिया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...