खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋

✍️
मणि मधुकर को समर्पित
'रंग स्मरण आज
बीकानेर । राजस्थान
साहित्य अकादमी, उदयपुर एवं कल्पना
संस्थान, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान
में हिन्दी के अप्रतिम
नाटककार मणि मधुकर की
60वीं जयंती पर उनकी स्मृति
में रंग स्मरण कार्यक्रम का
आयोजन महाराजा नरेन्द्र सिंह
ऑडिटोरियम, जुबली नागरी
भंडार, बीकानेर में आज 9
सित. को सांय 5.30 बजे अकादमी के
नवमनोनित अध्यक्ष दुलाराम सहारण की
अध्यक्षता में आयोजित होगा। रस गंधर्व,
खेला पोलमपुर एवं दुलारी बाई जैसे
लोकप्रिय नाटकों के रचयिता मणि
मधुकर का जन्म 9 सितंबर 1942 को
ऊदा (राजगढ़, चूरु) राजस्थान में
हुआ। राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा
आयोजित यह कार्यक्रम 'रंगस्मरण
मणि मधुकर के नाट्य लेखन में महती
योगदान को दृष्टिगत उनकी जयंती पर
उन्हीं को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम
के मुय अतिथि वरिष्ठ
रंगकर्मी व संगीतकार
लक्ष्मीनारायण सोनी,
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ
साहित्यकार मालचंद
तिवारी होंगे। वरिष्ठ रंगकर्मी
अशोक जोशी नाट्य
आलेख एवं दृश्यबंध व दलीपसिंह
भाटी 'मणि मधुकर के नाटकों में
लोकरंग विषय पर अपना रंग वक्तव्य
देंगे। वरिष्ठ रंगनेत्री मंजूबाला मणि
मधुकर के नाटक 'खेला पोलमपुर के
कुछ संवादों का वाचन करेंगी विपिन पुरोहित स्वागत करेंगे और सचिव कमल शर्मा आज्ञार ज्ञापित करेंगे। मंच
संचालन युवा साहित्यकार संजय
पुरोहित का होगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...