खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋

✍️
राजस्थान : धौलपुर में एकदम चढ़ा पारा, इन 9 जिलों को बारिश भिगोएगी
जयपुर। राजस्थान के धौलपुर में 24 घंटे में पारे ने ऊंची छलांग लगा ली। वहां 7 से 8 डिसे पारा चढकर 31 से 39 डिसे तक जा पहुंचा। यूं राजस्थान में अभी तक तेज फुहार की आस है,
मानसून विदा नहीं हुआ, लेकिन बारिश
का सिलसिला धीमा पडऩे से गर्मी के
तेवर तेज हो गए हैं। हालात यह है कि
तापमान 40 डिग्री पार पहुंच चुका है।
गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान चूरू
का 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू,
भीलवाड़ा, उदयपुर को छोड़कर गुरुवार
को प्रदेश के सभी शहरों में दिन का
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस
से ऊपर रहा। सीकर, चित्तौडग़ढ़, नागौर
और अलवर में रात का न्यूनतम तापमान
25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जबकि
शेष शहरों में पारा 25 से ऊपर रहा।
सबसे गर्म रात फलौदी में रही, जहां का
न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस
से नीचे नहीं गया।
गर्मी ने किया परेशान
जयपुर मौसम केन्द्र से मिली
रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को भी गर्मी
का असर तेज रहा। गुरुवार को अजमेर,
जयपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर, फलौदी
में 1 से 1.5, सीकर, जैसलमेर, जोधपुर,
बीकानेर, बांसवाड़ा, नागौर 2, जालोर में
3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा है।
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी धौलपुर जिले में
हुई, जहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान
31.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 39
डिग्री पर पहुंच गया। बीकानेर, चूरू में भी
दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री
सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।
अब आगे क्या?
9 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में
मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी।
10 सितबर को जालोर, पाली, उदयपुर,
सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा,
झालावाड़ और डूंगरपुर में बादल छाने के
साथ बिजली चमक सकती है। कहीं-
कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो
सकती है। 11 सितबर को अजमेर,
बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी,
चिाौडग़ढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा,
प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक और
उदयपुर जिलों में बारिश हो सकती है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...