खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
शहर की सड़कों की दुर्दशा, सुधारने की मांग
बीकानेर। उपभोक्ता जागरण मंच के संस्थापक चेयरमैन खुशाल चंद व्यास ने बीकानेर शहर की बदहाल सड़कों की मरम्मत पेच वर्क द्वारा आम
जन को राहत देने की मांग का ज्ञापन जिला
कलक्टर को दिया है। उन्हें सिटी एक्सईएन ने बताया कि इन सभी सड़कों का टेंडर लगा रखा है। प्रक्रिया मुताबिक जल्द सड़कों का पुन: निर्माण शुरु कर दिया जायेगा।
बेहाल रास्ते
मुख्य डाकघर से चौखूंटी जस्सूसर गेट रोड लालजी होटल से पुरानी जेल राजीव गांधी मार्ग। माइको कंपनी से घूमचक्कर गंगाशहर रोड, फड़ बाजार एवं कुचीलपुरा मेन रोड। भुट्टा चौराहा, कीर्ति स्तंभ का आवागमन रहता है। संबंधित विभाग लंबे समय से अनदेखी किया बैठा है।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संतोष परिहार, प्रदेश अध्यक्ष नरसिंह दास व्यास, उपाध्यक्ष तारा स्वामी (बेबी), शहर अध्यक्ष धनसुख आचार्य, डॉ. किशन भाटी, राष्ट्रीय सचिव संगीता सिंह शेखावत, सुरेश व्यास आदि थे।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...