*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
कर्मचारी जगत : 22 को मुहूर्त, उठेंगे 12 सूत्री विरोधी कदम
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र 22 जून से प्रदेश सरकार के विरोध में करेगा चरणबद्ध आंदोलन का आगाज
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र 22 जून से प्रदेश सरकार के विरोध में करेगा चरणबद्ध आंदोलन का आगाज। जुलाई के प्रथम सप्ताह में करेगा विधानसभा का घेराव।
जयपुर/बीकानेर, 5 जून। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की ओर से 22 जून से राज्य सरकार द्वारा मंत्रालयिक हित में कोई आदेश जारी ना होने के विरोध में मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने बताया कि स्वतंत्र महासंघ ने प्रदेश सरकार का ध्यान फिर से हमारी मांगों पर लाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की पूर्व तैयारी कर ली है । इस हेतु सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गहलोत ने अवगत कराया कि सरकार अपने ही रीड माने जाने वाले मंत्रालय कर्मचारी की पीड़ा को लगातार दरकिनार कर अपने ही वादों से मुकर ने का काम कर रही है।यदि अब भी हमारी मांगे नहीं मानी जाती तो 22 जून से सरकार को मंत्रालयिक कर्मचारियों के ऐतिहासिक आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश प्रवक्ता सागर पांचाल ने अवगत कराया कि प्रदेश सरकार ने चुनाव पूर्व मंत्रालयिक कर्मचारियों से जो वादे किए थे उन पर अमल सरकार को करना चाहिए ।
संगठन का चरणबद्ध आंदोलन का कार्यक्रम इस प्रकार है।
1. दिनांक 22 जून 2021- प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन राजधानी जयपुर में सौंपा जाएगा।
2. दिनांक 23 जून 2021-संभाग स्तरीय ज्ञापन श्रीमान संभागीय आयुक्त प्रत्येक संभाग को माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
3. दिनांक 24 जून-जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन श्रीमान जिला कलेक्टर प्रत्येक जिले में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।।
4. दिनांक 25 जून 2021- ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन श्रीमान उपखंड अधिकारी प्रत्येक खंड में माननीय मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
5 दिनांक 28 जून 2021 को ब्लॉक स्तरीय धरना उपखंड कार्यालय के सामने लगाकर सरकार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
6. दिनांक 29 जून 2021 को जिला स्तरीय धरना समस्त जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने लगाकर सरकार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
7. दिनांक 30 जून को संभाग स्तरीय धरना समस्त संभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने लगाकर सरकार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
8. दिनांक 1 जुलाई 2021 को प्रदेश स्तरीय धरना जिला कलेक्टर बीकानेर कार्यालय के सामने लगाकर सरकार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
9. दिनांक 2 जुलाई 2021 को मंत्रालय कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांगो हेतु पेन डाउन करने हेतु अल्टीमेटम देकर सरकार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जावेगा।
10. दिनांक 5 जुलाई को पूरे प्रदेश में समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिलाकर लोक से लेकर प्रदेश स्तर पर पेन डाउन कर अपना अधिकार लेने हेतु सरकार के समक्ष अपनी व्यथा व रोष प्रकट करेंगे। राज्य कार्य किसी भी विभाग में नहीं करेगा।
11. दिनांक 6 जुलाई को प्रदेश सरकार को मंत्रालयिक कर्मचारियों की ताकत व एकजुटता का आभास करवाने हेतु राजधानी जयपुर के लिए कुछ करेंगे।
12. दिनांक 7 जुलाई 2021 से मांगे पूरी होने तक जयपुर में विधानसभा घेराव कर वहीं पर महापड़ाव डालेंगे।
उ.प. रेलवे बीकानेर
*आज दिनांक 5 जून को बीकानेर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया*
*पर्यावरण संरक्षण के लिये उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की प्रतिबद्वता*
पर्यावरण संरक्षण का उत्तरदायित्व आज व्यक्ति विशेष का न होकर सभी का हो गया है ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ जीवन प्रदान किया जा सके। ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने के लिये रेलवे भी लगातार सकारात्मक कदम उठा रहा है, जिसमें परम्परागत संसाधनों के स्थान पर पर्यावरण अनूकुल स्त्रोतो का अधिकाधिक उपयोग किया जा रहा हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल भी अपने प्रयासों को गति प्रदान कर प्रदुषण रहित पर्यावरण की मुहिम को बढा रहा है।
दिनांक 05 जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, हिसार, भिवानी एवम् सिरसा रेलवे स्टेशनों पर पौधारोपण किया गया एवम् जन जागरूकता रैली निकालकर यात्रियों को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक किया गया । रैली स्लोगन एवम् बैनर द्वारा यात्रियों को पर्यावरण जागरूकता के संदेश दिया गया। रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को उद्धघोषणा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने, प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने, जल सरंक्षण करने एवम् वायु प्रदूषण को कम से कम करने के बारे में संदेश दिया गया।
हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर रंगोली के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया गया। सूरतगढ़ एवम् श्री गंगानगर स्टेशन पर पर्यावरण सरंक्षण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर बीकानेर मंडल के सभी बड़े स्टेशनों पर लगभग 300 पौधे विभिन्न स्थान पर लगाए गए। सभी विभाग के लगभग 750 कर्मचारी (अधिकारी, सुपरवाइजर एवम कर्मचारी) उपस्थित हुए तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवम पौधे लगाने की शपथ ली गई।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...