*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
पूजा अर्चना एवं पृथ्वी हवन के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
लूणकरनसर हराभरा बनाने का संकल्प
लूनकरणसर 5 जून ।
विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को जीव रक्षा संस्था द्वारा ग्राम भीखनेरा में उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में विधिवध वृक्ष की पूजा अर्चना एवं पृथ्वी हवन के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्व तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़ ने 11 वृक्ष लगाकर किया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत काकडवाला में तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़ द्वारा 5 वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
राजस्व तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़ ने कहा कि सिर्फ एक पेड़ हमे 10 व्यक्ति के लायक ऑक्सिजन सालभर में दे देता है।इसलिए सांसो का महत्व समझते हुए हमें समय समय पर पेड़ पौधे लगाते रहना चाहिए है।आज वर्तमान कोरोना महामारी में लोकडाउन से जूझते हुए मानव समाज,पशुधन तथा वन्यजीव को इन्ही परम्परागत स्त्रोत ने भोजन,चारा व पानी उपलब्ध करा कर न्यूट्रीशनल वैल्यू पूरी करि।
गौड़ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आम जन से आह्वान किया कि हमे हमारे आस पास के पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करना है।इसलिए अपने जन्मदिन,वर्षगांठ एवं अन्य त्यौहार पर एक नया पौधा लगाने का पुनीत कार्य करे और पर्यावरण के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
इस अवसर पर रेंजर नरेंद्र चौधरी,सरपंच भूरसिंह,सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र धतरवाल,जीव रक्षा संस्था के प्रेम गोदारा,डाक्टर सुरेन्द्र पचार, मनीष गोदारा,ज्ञानाराम गोङ,मांगीलाल धतरवाल,शंकर धतरवाल आदि ने पौधे लगाये।
कार्यालय प्राचार्य, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर।
दिनांकः 05.06.2021
डूंगर काॅलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
(वर्ष भर में 1100 पेड़ विकसित करने का लक्ष्य)
बीकानेर 5 जून। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्राचार्य डाॅ. जी.पी. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में विभिन्न्ा प्रकार के फलदार एवं छायादार वृक्षों का पौधारोपण किया गया। डाॅ. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में पीपल, गंुलमोहर, नीम, पिलखन, जामुन, तुलसी, सप्तपर्णी, खेजड़ी व जाल सहित अनेक प्रजाति का वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्य ने बताया कि वर्ष भर में एनसीसी व एनएसएस आदि के मदद से महाविद्यालय के 125 एकड़ क्षेत्रफल के विशाल परिसर को वृक्षारोपण कर हरा भरा किये जाने की योजना बनाई जाकर तुरन्त ही कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष ने बताया कि इस प्रकार के वृक्षारोपण से महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं कार्मिकों को आॅक्सीजन का एक उच्च स्तर प्राप्त हो सकेगा साथ ही भविष्य में सरकार की हरियालो राजस्थान की योजना में सहयोग सम्भव हो सकेगा।
शनिवार प्रातः हुए कार्यक्रम में डाॅ. ए.के.यादव, डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित, डाॅ. विक्रमजीत, डाॅ. श्याम सुन्दर ज्याणी, डाॅ. राजेश भाकर, डाॅ. प्रताप सिंह, डाॅ. सत्यनारायण जाटोलिया, डाॅ. नवदीप सिंह, डाॅ. विमल गौड़ तथा डाॅ. सुरेन्द्र पाल सहित अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...