*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
‘ग्रीन संकल्प’ अभियान का खेजड़ी पूजन, पौधारोपण और ‘ग्रीन वारियर’ सम्मान कार्यक्रम आयोजित
पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी, पेड़ लगाने के साथ पुनीत भाव के साथ करें देखभाल-स्वामी विमर्शानंद
बीकानेर, 5 जून। ग्रीन संकल्प अभियान की ओर से शनिवार को शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में खेजड़ी पूजन, पौधारोपण और ‘ग्रीन वारियर’ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं ‘पर्यावरण संरक्षण और हम’ विषय पर वर्चुअल विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
अभियान संयोजक निमेष सुथार ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शिवबाड़ी के अधिष्ठाता विमर्शानंद महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खेजड़ी का पूजन किया तथा नीम, पीपल, बरगद आदि के दस पौधे रोपित किए। इस दौरान संस्था द्वारा जेठमल बच्छ और उम्मेद सिंह राजपुरोहित को ‘गीन वारियर’ सम्मान से विभूषित किया गया। विमर्शानंद महाराज ने कहा कि ईश्वर ने सृष्टि के साथ पर्यावरण को बनाया है। यही हमारी माता, पिता और सभी कुछ है। इसी भावना के साथ पर्यावरण को संरक्षित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सिर्फ पेड़ लगाना ही नहीं बल्कि इनकी पुनीत भावना के साथ इनकी देखभाल करना ही सही मायनो में पर्यावरण संरक्षण है।
सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने ग्रीन संकल्प अभियान की संकल्पना और इसके तहत अब किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया। इस दौरान हेमाराम जोशी, ओमप्रकाश जोशी, शिवदयाल बच्छ, रविन्द्र जाजड़ा, रामेश्वर पाणेचा, शिवदयाल जाजड़ा, शिवराज पंचारिया, रवीन्द्र जाजड़ा, गोपाल सोनी और अमित जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
शनिवार को ही आयोजित वर्चुअल विचार गोष्ठी में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड. अजय पुरोहित, ओवर फोर नेशन के सुधीश शर्मा, राहुल माहेश्वरी, अधीक्षण अभियंता भागीरथ बिश्नोई, रोटरी क्लब मरुधरा के आनंद आचार्य, भैरूसिंह राजपुरोहित, रवि अग्रवाल, सुनीलम पुरोहित, विक्रम राजपुरोहित, राजनीश जोशी, नमामी शंकर और गिरिराज हर्ष सहित सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हमारी भूमिका पर विचार रखे। वक्ताओं द्वारा ग्रीन संकल्प अभियान की ‘एक घर-एक पेड़’ मुहिम की सराहना की तथा इसे घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत बताई। संगोष्ठी का विषय गोपाल जोशी ने रखा। निमेष सुथार ने आभार जताया।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...