📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
घरों में महके सिंधी पकवान, गूंजी सिंधी बोली
सिंधी भाषा दिवस मनाया
बीकानेर। सिंधी भाषा दिवस 10 अप्रैल पर लॉकडाउन के चलते कोई आयोजन नहीं किया गया मगर लोगों ने एक दूसरे को वॉइस और वीडियो कॉल से शुभकामनाएं व बधाइयां दी। ईष्टदेव झूलेलालजी को सभीके स्वास्थ्य रक्षा की अरदास की गई । कई घरों में दाल पकवान, ताहिड़ी, कोकी, गुड़-ढेबड़ी-पापड़ , सीरापूरी-पापड़ आदि पारम्परिक सिंधी पकवान बना झूलेलाल को भोग चढ़ाया गया। इस अवसर पर काॅन्फ्रेसिंग के जरिए राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ जन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक डॉ लाल थदानी, साहित्यकार मोहन थानवी, भारतीय सिन्धु सभा के हासानंद मंघवानी, श्याम आहूजा, किशन सदारंगानी ने सिंधी भाषा, साहित्य एवं कला संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना जरूरी बताया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...