✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बहार का वुहान, ओमान से आई महिला ने
कई लोगों को किया संक्रमित, अब तक राज्य में 51 केस
पटना। चीन के वुहान शहर में
कोरोना वायरस पहली बार सामने
आया था। कोरोना से सबसे ज्यादा
प्रभावित वुहान शहर ही रहा। अब
सिवान को बिहार का वुहान कहा जा
रहा है। दरअसल, सिवान में गुरुवार
की सुबह मिले 10 कोरोना पॉजिटिव
मरीजों ने बिहार में संक्रमण के कुल
तादाद को बढ़ाकर 51 कर दिया है।
बड़ी बात ये है कि इन 51 लोगों में से
20 तो सिर्फ सिवान के हैं। उससे भी
बड़ी बात ये कि इन 20 में से 9
पॉजिटिव एक ही महिला से संक्रमित
हुए हैं और ये लोग एक ही परिवार के
हैं।
जिस महिला से एक परिवार के
9 सदस्य कोरोना के शिकार हुए वह
ओमान से आई थी और 7 अप्रैल को
इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
10वां श-
स वह है जो 16 मार्च को
दुबई से लौटा है। इसकी उम्र 36 साल
है। बाकी 9 मरीजों में एक परिवार की
क्रमश: 50, 29, 26, 20 और 18
साल की 5 महिलाएं हैं। 30 साल का
एक पुरुष, 12-12 साल की दो
बच्चियां और 10 साल का एक बच्चा
है।
फलहाल, बिहार के कुल मरीजों का 40 फीसदी आंकड़ा सिर्फ सिवान में है। यानि एक
तरह से ये जिला बिहार का कोरोना हब बन गया है। सिवान का पहला कोरोना पॉजिटिव
लॉकडाउन के तीसरे दिन यानि 27 मार्च को नौतन थाना इलाके के अंगौता गांव का
था। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूपी सरकार ने 15 जिलों को पूरी
तरह से सील करने का फैसला किया है। इस दौरान इन इलाकों में मास्क पहनना भी
अनिवार्य किया गया है। यूपी के प्रमुख सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी
एचसी अवस्थी ने इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद जिले के 4 वे लोग संक्रमित
पाए गए जो खाड़ी देशों से बिहार वापस लौटे थे। आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता गया और 20
तक जा पहुंचा है। हालांकि इनमें से 5 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। लेकिन
जिले ने आंकड़ों का रिकॉर्ड बनाकर स्वास्थ्य विभाग का पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच
लिया है। यही वजह है कि सरकार ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है। एनडीआरएफ की
टीम भी यहां लगातार जागरुकता के लिए मुहिम चला रही है।
युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...