✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*राज्यपाल श्री मिश्र ने एसकेआरएयू कुलपति प्रो. सिंह से की वार्ता*
*कोरोना संक्रमण बचाव एवं ई-टीचिंग की ली जानकारी, आइएसओ के लिए दी शुभकामनाएं*
/
लाॅकडाउन के दौरान आनलाइन वर्कशाॅप, कुलपति निभा रहे भागीदारी
बीकानेर, 10 अप्रैल। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह से दूरभाष पर वार्ता की। राज्यपाल ने कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों और लाॅकडाउन के दौरान आॅनलाइन एजुकेशन के बारे में जानकारी ली। साथ ही विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाईयों को गत छह महीनों में विभिन्न आइ.एस.ओ. प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दी।
कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर एवं इनकी चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के बारे में जाना। श्री मिश्र ने लाॅक डाउन के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की ई-टीचिंग एवं किसानों को सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की जाने वाली एडवाइजरी के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधीन कार्यरत श्रीगंगानगर के कृषि अनुंसधान केन्द्र सहित विभिन्न इकाईयों को मिले आइ.एस.ओ. प्रमाण पत्रों के लिए भी शुभकामनाएं दी तथा कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि एवं किसान हित में सतत नवाचार किए जाएं।
कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बताया कि कृषि एवं गृह विज्ञान महाविद्यालय तथा कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान द्वारा आॅनलाइन एजुकेशन दी जा रही है। जूम एवं लूम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कक्षाएं चल रही हैं तथा व्हाट्सएप्प गु्रप्स के माध्यम से सिलेबस की पीडीएफ फाइलें शेयर की जा रही है। वहीं किसानों के लिए भी व्हाट्सएप्प एवं वेबसाइट के माध्यम से एडवाइजरी जारी की जा रही है। कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा विश्वविद्यालय के कार्यक्षेत्र के सभी छह जिलों के किसानों को इससे जोड़ा गया है।
प्रो. सिंह ने बताया कि श्रीगंगानगर के कृषि अनुसंधान केन्द्र के अलावा बीकानेर के कृषि यंत्र एवं मशीनरी परीक्षण एवं परीक्षण केन्द्र तथा सीड प्रोजेक्ट को भी गत दिनों आइएसओ प्राप्त हुआ है। इस प्रकार गत छह महीनों में चार नए आइएसओ तथा एक का नवीनीकरण हुआ है। प्रो. सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जिला प्रशासन से भी पूर्ण समन्वय रखा जा रहा है। विश्वविद्यालय के किसान घर, इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वारा पूर्ण रूप से बंद कर दिए गए हैं तथा इसमें प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है।
------
*लाॅकडाउन के दौरान आॅनलाइन वर्कशाॅप, कुलपति निभा रहे भागीदारी*
बीकानेर, 10 अप्रैल। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीसी) द्वारा लाॅकडाउन के दौरान नवाचार करते हुए 10 से 14 अप्रैल तक ‘तकनीकी शिक्षा में सार्वभौमिक मानव मूल्यों की भूमिका’ विषयक आॅनलाइन वर्कशाॅप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति अथवा वरिष्ठ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह द्वारा जूम एप्प के माध्यम से इसमें भागीदारी निभाई जा रही है। कुलपति ने बताया कि इसके तहत प्रतिदिन प्रातः 10 से दोपहर 1ः30 बजे तक मानव मूल्यों से संबंधित व्याख्यान तथा सायं 6 से 7 बजे तक विशेष विषयों तथा समूह चर्चा के माध्यम से वैचारिक आदान-प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्कशाॅप में रजिस्टेªशन, कम्यूनिकेशन से लेकर प्रमाण पत्र जारी करने तक की समूची कार्यवाही आॅनलाइन होगी। कुलपति ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान यह नवाचार है।
वहीं, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डाॅ. त्रिलोचन महापात्रा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से संवाद किया। डाॅ. महापात्रा ने लाॅकडाउन के दौरान विश्वविद्यालयों की स्थिति, आॅनलाइन गतिविधियों सहित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
-----
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...