✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजस्थान में मस्जिद के बाहर ताला
लगा अंदर छिपे थे तबलीगी जमाती
जयपुर । राजस्थान में जयपुर पुलिस ने शहर के रामगंज इलाके
की एक मस्जिद से 12 लोगों को पकड़ा है। ये सभी तबलीगी जमात से जुड़े
हैं। ये कर्नाटक के रहने वाले हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए आयोजन के बाद
ये जयपुर आए थे। पुलिस और प्रशासन के साथ ही धार्मिक संगठनों के
प्रतिनिधि लगातार तबलीगी जमातियों से छिपने के बजाय आगे बढ़कर अपनी
जांच कराने का आग्रह कर रहे हैं, बावजूद इसके ये सभी लोग मस्जिद के बाहर
से ताला लगवाकर अंदर रह रहे थे ।
एक स्थानीय मौलवी ने इन्हे यहां रखा था। पुलिस प्रशासन को मंगलवार
को इस बारे में सूचना मिली तो कार्रवाई कर इन्हें बाहर निकाला गया। इन सभी
की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं । पुलिस इनसे पूछताछ करेगी कि कहीं
इनके साथी अन्य किसी और जगह तो नहीं रह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश
में 538 तबलीगी जमातियों के आने की सूचना इंटेलिजेंस को मिली थी। इनमें
से अधिकांश की पहचान कर ली गई है।
(साभार हिस) युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...