✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤🌐
मौलाना साद के हरियाणा में छिपे होने के संकेत मिले
खास खबर देश भर में कोरोना फैलाने के आरोपी के नज़दीक तक पहुँचे कानून के हाथ
चंडीगढ़ । तबलीगी जमातियों के
जरिये देश भर में कोरोना फैलाने के आरोपित
निजामुद्दीन मरकज के मुखिया मौलाना साद
कांधलवी के हरियाणा में होने के संकेत मिले
हैं। इसके मद्देनजर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो
गई हैं। हरियाणा सरकार ने साद की लोकेशन
हासिल कर उसे पकडऩे के लिए एक टीम का
गठन कर दिया है। हरियाण सरकार और सुरक्षा
एजेंसियां मौलाना साद को पकडऩे के लिए
जाल बिछाने में जुट गई है। संभावना जताई जा
रही है कि पुलिस उस तक जल्द पहुंच
जाएगी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने
कहा है कि मौलाना साद हरियाणा में हुआ तो
उसे दो दिन में पकड़ लेंगे। हरियाणा सरकार
द्वारा गठित टीम में कौन-कौन हैं और किसके
निर्देशन में यह टीम कैसे काम करेगी, इस बारे
में वह हाल फिलहाल किसी तरह की जानकारी
साझा नहीं करना चाह रही है। हरियाणा के गृह
मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि अगर
मौलाना साद हरियाणा में हुआ तो उसे दो दिन
के भीतर पकड़ लिया जाएगा। हरियाणा के गृह
मंत्री ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें
सूचनाएं मिली हैं कि मौलाना साद नूंह इलाके
में कहीं छिपा हुआ है, लेकिन हमारी खुफिया
एजेंसियां अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं
पहुंची हैं। हमारी इंटेलीजेंस को लगता है कि
वह उत्तर प्रदेश में कहीं छिपा हुआ है, लेकिन
यदि साद ने हरियाणा को अपने छिपने का
ठिकाना बना रखा है तो ऐसी सूचनाओं को
सरकार किसी सूरत में नजर अंदाज नहीं करेगी
और इसलिए टीम का गठन किया जा चुका है।
साभार हिस युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...