✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
तीन ट्रेनों की 30 अप्रैल तक
टिकट बुकिंग रोकी गई
नई दिल्ली । रेलवे की
सहायक कंपनी आइआरसीटीसी ने तीन
ट्रेनों का संचालन 30 अप्रैल तक
निलंबित रखने का फैसला लिया है। देश
में चलाई जा रही अपनी तीन ट्रेनों
वाराणसी-इंदौर मार्ग पर चलने वाली
काशी महाकाल एक्सप्रेस, लखनऊ-नई
दिल्ली तेजस और अहमदाबाद-मुंबई
तेजस की बुकिंग इससे पहले केवल 25
मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए रोकी गई
थी। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने
के लिए इस अवधि में देशव्यापी
लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन
की अवधि के बाद बुकिंग की अनुमति दे
दी गई थी।
कोरोना वायरस के
मामलों के कारण फैसला
अधिकारियों ने कहा कि देश में रोजाना
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान
में रखते हुए 30 अप्रैल तक ट्रेन नहीं
चलाने का फैसला किया गया है। इंडियन
रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन
(आइआरसीटीसी) के एक अधिकारी ने
कहा कि जिन यात्रियों ने इस अवधि में
यात्रा के लिए टिकट बुक कराया है, वह
रिफंड ले सकते हैं।
( साभार हिस / युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...