✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जी हां ये बीकानेर है
राशन बांटने में मंत्री - महापौर साथ-साथ
बीकानेर । लॉकडाउन
अवधि में कोई जरूरतमंद भूखा न रहे
इसके लिए बीकानेर महापौर श्रीमति
सुशीला कंवर जगह जगह घूमकर
सूखा राशन वितरित कर रही हैं।
गुरुवार को उन्होंने करणी नगर,
बीछवाल, जेल, गंगानगर रोड़ पर स्थित
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंदों
को 100 क्विंटल आटा, सब्जियां, तेल
मसाले वितरण किये। प्रदेश के
काबिना मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला भी वहाँ
पहुँचे और उन्होंने महापौर सुशीला
कंवर के राशन वितरण अभियान की
भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए स्वयं भी
राशन वितरण में सहयोग किया। इस
अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता
गुमान सिंह राजपुरोहित, बीकानेर
व्यापार उद्योग मंडल के महावीर सिंह
चारण, मखनलाल अग्रवाल सहित पूरी
टीम के सदस्य मौजूद रहे।
वीर बालाजी सेवा समिति
गंगा शहर क्षेत्र में गुरुवार को भी
जरूरतमंदों के लिए खाना बनाने और
वितरण करने की सुविधा जारी रही।
समिति के रघुवीर प्रजापत ने बताया कि
हरि प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में राम
हलवाई, जगदीश बिश्नोई, भंवर गोदारा
खाना बना रहे हैं वहीं प्रभु सोलंकी, इंद्र
सोनी, संपत बाफना, मदन बिश्नोई
खाना लेकर विश्वकर्मा कॉलोनी पुराना
बस स्टैंड के पीछे और चौधरी कॉलोनी
के क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक पहुँचा रहे
हैं।
इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी सचिव विजय खत्री ने बताया
कि नगर निगम एवं जिला पुलिस विभाग
के माध्यम से तथा स्थानीय लोगों के
सहयोग से प्रतिदिन दोनों समय लगभग
1200 जरुरतमंद लोगों को कुल 2400
भोजन पैकेटों का वितरण किया जा रहा
है। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष
राजेन्द्र जोशी ने बताया कि गत 25 मार्च
से प्रारंभ किये गये काम को गति देने के
लिए विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं
भामाशाह यथा समता नगर विकास
समिति के डॉ एस सी मेहता एवं सुरेन्द्र
जैन, करणी नगर औधोगिक क्षेत्र के
भुवनेश कुमार, गंगाशहर के अशोक
प्रजापत एवं अमित जैन तथा मुरलीधर
व्यास कालोनी के सोनू महाराज एवं
टीम के अनेक लोग शामिल हैं।
शिवसेना का भोजन-नाश्ता
वितरण अभियान
लॉकडाउन अवधि में शिवसैनिक
जरुरतमंदों को भोजन वितरित कर रहे
हैं। शिव सेना व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष
संजय बोथरा ने उक्त जानकारी देते हुए
बताया कि दोनों समय सुबह व शाम को
भोजन वितरण के साथ-साथ सेनेटाइजर
व मास्क का भी वितरण किया जा रहा
है। गुरुवार को विशेषतौर पर पशुओं के
लिए खाना व पक्षियों के लिए चुग्गा
डाला गया। कोरोना योद्धा के रूप में खड़े
पुलिस कर्मी, चिकित्सा कर्मी आदि को
भी मास्क, सेनेटाइजर व अल्पाहार देकर
सेवा कार्यों में सहयोग दिया जा रहा है। सुबह शाम 5000 पैकेट बनाकर बाँट रहे भाजपा
कार्यकर्ता
भाजपा शहर जिला बीकानेर द्वारा भोजन
वितरण कार्यक्रम दो स्थानों पर चल रहा
है अग्रवाल कंदोई ट्रस्ट के शिवरतन
अग्रवाल व तोलाराम सुराणा ट्रस्ट के
मोहन सुराणा व भामाशाहों के सहयोग से
शिव पार्वती भवन व बीकानेर नमकीन
भंडार कारखाना में रोजाना सुबह-शाम
दोनों स्थान पर 5000 पैकेट भोजन
निर्माण कर वितरण किया जा रहा है पूर्व
जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,
सुशील अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,सुरेंद्र
शर्मा,सीताराम अग्रवाल, विजय कुमार
पीती, गोपीराम अग्रवाल,केदार
अग्रवाल,अशोक प्रजापत,रामनारायण
गोयल,विमल पारीक के सहयोग से कई
क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को पैकिंग
खाना वितरण कार्य किया जा रहा है। 250 पैकेट राशन सामग्री बांटी
सींथल संवाददाता संतोष
आसोपा के अनुसार कोरोना
महामारी रोकने को लेकर लाकडाऊन में
बुधवार को पूर्व सरपंच प्रतिनिधी गणेश
दान बीठू व उनकी टीम ने 250 पैकेट
राशन सामग्री तथा साथ में आटा,
सजी सहित 17 आईटम सहित
जरूरत मंद लोगों को घर घर जाकर
वितरित की । साथ में नापासर थाना
प्रभारी संदीप बिशनोई व सब इंस्पेटर
इन्द सिंह बीठू भी साथ में उपस्थित रहे
तथा साथ में थानेदार संदीप बिशनोई ने
सोशल डिस्टेन्स बनाये रखने , घरो में ही
रहने की हिदायत दी गई मेघवालों के
अगूणे व आथूणे बास, नायकों का
मौहल्ला, साँसियों व ढोलियों के मौहल्ले में
बाँटा गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...