✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजस्थान में कोरोना मुक्त 10
जिलों में मिल सकती है राहत
मुख्यमंत्री करेंगे विभिन्न संगठनों में वार्ता
ट्रांसपोर्टेशन
शुरु हो सकेगा। लेकिन स्कूल कॉलेज,
मॉल, सिनेमाघर शुरु नहीं होंगे
टास्क फोर्स की सिफारिश
जयपुर। राजस्थान सरकार ने 14
अप्रैल के बाद लॉकडाउन की स्थिति में
शिथिलता देने की अनुमति मिलने पर 10
जिलों में अधिक राहत देने की तैयारी कर
रही है। राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन
हटाने के संबंध में जो टास्क फोर्स गठित
की थी उसके अध्यक्ष एसीएस राजीव
स्वरुप ने जो रिपोर्ट राज्य सरकार को
सौंपी है उसमें यह अनुशंसा की गई है।
याद रहे केन्द्र सरकार 11 अप्रैल को
राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता
करके लॉकडाउन बढ़ाने या राहत देने का
निर्णय लेगी। यदि केन्द्र राहत देती है तो
राजस्थान में भी यह प्लान लागू होगा।
लेकिन पूरे देश में लॉकडाउन लगा तो
राजस्थान उसका पालन करेगा। जिन क्षेत्रों
में पॉजिटिव रोगी व हॉट स्पाट है वहां
लॉकडाउन में कोई राहत नहीं दी जायेगी
राहत मिलने पर यह
रहेगी स्थिति
जिन 10 जिलों में एक भी
पॉजिटिव नहीं है वहां औद्योगिक
संस्थानों, उत्पादकों निर्माण श्रमिकों,
बिल्डरों को कार्य करने की अनुमति
रहेगी। जोमेटो और टेक अवे जैसे ई
सप्लायर्स सेवाएं दें सकेगा। ट्रांसपोर्टेशन
शुरु हो सकेगा। लेकिन स्कूल कॉलेज,
मॉल, सिनेमाघर शुरु नहीं होंगे। हाइवे पर
नियमित दूरी पर ढाबे हिदायतों व पाबंदी
का पालन करके शुरु किए जा सकें। वहां
आमजन को सोशल डिस्टेसिंग, मास्क
पहनने जैसे नियम मानने होंगे।
मुख्यमंत्री विभिन्न
ग्रुपों से करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लॉक
डाउन में चरणबद्ध रुप से राहत देने के
लिए विभिन्न वर्गों के प्रमुख प्रतिनिधियों से
वीडियो कान्फ्रेंस करेंगे पहले प्रात:
11.30 में दोपहर12.30 बजे तक
औद्योगिक संस्थानों व निर्मिताओं के साथ
वीडियों कान्फ्रेसिंग होगी। दोपहर 12.30
से 1.30 बजे तक खाद्य पदार्थ निर्माताओं
के साथ चर्चा की जायेगी एवं सायं 4 से
5 बजे तक होटल व्यवसायियों ज्वलेर्स
के साथ वार्ता होगी।
बीकानेर संभाग के उद्यमी भी
जुड़ेंगे वीसी से
बीकोनर में सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री
की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में संभागीय
आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला
कलक्टर एवं उद्योग, व्यापार जगत
ज्वेलर्स को प्रतिनिधि भी जुडेंगे जिसकी
तैयारी की जा रही है।
युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...