✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सरस दूध का मूल्य
बाजार के अनुरूप
हो
बीकानेर। बीकानेर सिटीजन
एसोसियेशन ने राज्य के मुख्यमंत्री,
मुख्य सचिव, आरसीडीएफ के एमडी
एवं उरमूल डेयरी के एमडी से मांग
की कि सरस दूध की कीमत बाजार
में उपलब्ध दूध के मुताबिक 25 रु.
लीटर तक तय की जाय। वर्तमान में
बीकानेर जिले में लॉकडाउन व कर्फ्यू
लागू है जिसके कारण प्रशासन ने
केवल उरमूल के सरस दूध की बिक्री
की अनुमति दी। जो 42 रु. लीटर की
दर से उपलब्ध करा रही है। यह
दाम लोगों के लिए अत्यधिक है।
एसो. के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा
ने यह जानकारी दी।
अ.भा. ग्राहक पंचायत
बीकानेर महानगर
इसी प्रकार अ.भा. ग्राहक पंचायत
बीकानेर महानगर अध्यक्ष मदन
सुरोलिया ने भी जिला कलेक्टर को
एक ज्ञापन ईमेल कर मांग की है की
कर्फ्यू के इलाकों सहित अन्य
इलाकों में उरमलू डेयरी के सरस दूध
का वितरण कम मूल्य पर किया
जाए।
उन्होंने जिला कलक्टर को
अवगत करवाते हुए लिखा कि कोरोना
के इस महा संकट में लोग घरों से
निकल नहीं पा रहे हैं और प्रशासन की
तरफ से बच्चों के पीने के लिए दूध
की सप्लाई में भी चिल्लर के कारण
लोगों को समस्या हो रही है । उरमूल
डेयरी का दुग्ध वितरण ₹42 प्रति
किलो के हिसाब से किया जाता है।
मानवीय दृष्टिकोण से उरमूल का दूध
40 रु. लीटर कर दिया जाये इससे
भी कम हो तो और अच्छा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...