✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤🌐
मंडी में प्रवेश धीरे-धीरे देते हुए मुख्य दरवाजे के बाहर दूरी बनाकर लोगों को रोका जाए
गौतम ने सब्जी मंडी की नई व्यवस्थाओं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कानून व्यवस्था का जायजा लिया,
बीकानेर, 10 अप्रेल। जिला मजिस्ट्रेट व जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम में शनिवार सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं दोपहर बाद गौतम ने जिला प्रशासन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गई क्वॉरेंटाइन भवन को देखा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गौतम ने शनिवार को सुबह निषेधाज्ञा क्षेत्र वाले स्थानों को देखा। सिटी कोतवाली, कोटगेट, जोशी वाड़ा, सुभाष मार्ग, मोहल्ला व्यापारियांन और रानीसर बास सहित विभिन्न स्थानों पर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से भी बातचीत की और फीडबैक प्राप्त किया। गौतम ने सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया और यहां अब की गई नूतन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी सचिव नवीन कुमार गोदारा से कहा कि व्यवस्थाओं में अभी और गुणात्मक सुधार की जरूरत है। एक दुकान पर अधिक भीड़ ना हो इसके लिए ऐसी व्यवस्था की जाए कि मुख्य दरवाजे पर ही प्रवेश धीरे-धीरे दिया जाए और मुख्य दरवाजे के बाहर दूर तक लोगों को रोक कर रखा जाए।
जिला मजिस्ट्रेट ने दोपहर बाद क्वॉरेंटाइन के लिए चिन्हित किए गए भवन को भी देखा। यहां पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पुलिस के जवानों से बातचीत कर कहा कि व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखें। एक भी व्यक्ति अपने कमरे से बाहर ना निकले इसके लिए आपको भी बराबर सावधानी बरतनी है। यूं तो संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अधिकारियों को लगाया गया है, मगर आप भी संपूर्ण व्यवस्था पर नजर बनाए रखें। गौतम ने स्वामी केश्वानन्द राजस्थान कृषि विश्व विद्यालय व रिद्धी-सिद्धी , विजयवर्गीय ढाणी को देखा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...