✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजस्थान में शहरी क्षेत्रों में अब मास्क लगाना अनिवार्य, जयपुर में होगी कालस्टर सेम्पलिंग
जयपुर । कोरोना से जूझ रहे राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए
अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क
लगाए कोई घर से बाहर नहीं निकल सकेगा। इस प्रावधान
का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएम
अशोक गहलोत ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों और
चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह
फैसला किया। सीएम ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी
शहरी क्षेत्रों में मास्क लगाना अनिवार्य करने के साथ ही
इसकी सख्ती से पालना करवाई जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
में सीएम ने कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर कई फैसले
किए हैं।
जयपुर में होगी -
लस्टर सेपलिंग
जयपुर के रामगंज सहित चारदीवारी इलाके में कोरोना
संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक पैमाने पर स्क्रीनिंग और
सेपलिंग का अभियान चलाया जा रहा है। सीएम के निर्देशों
के बाद अब चारदीवारी के कर्यूग्रस्त इलाकों में लस्टर
सेपलिंग होगी। कोरोना संदिग्धों की पहचान के लिए
लस्टर सेपलिंग करवाई जाएगी। इससे किसी भी संदिग्ध
के छूटने की गुंजाइश नहीं रहेगी।
जेडीसी टी रविकांत को दिया क्वॉरटीन
सुविधाओं का जिमा
वीसी के दौरान राजधानी जयपुर में कोरोना संक्रमण को
रोकने के उपायों पर खास जोर रहा। जयपुर में सभी क्वॉरटीन
सुविधाओं का जिमा जेडीसी टी रविकांत को दिया गया है.
जयपुर में कई स्थानों पर क्वॉरटीन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें
व्यवस्थाओं का जिमा अब जेडीसी को दिया गया है।
कोरोना वॉरियर्स को सुरक्षा किट देने के निर्देश
वीसी के दौरान सीएम ने कोरोना संक्रमण वाले इलाकों में
दिन रात काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों
और निगम कर्मचारियों सहित सभी कोरोना वॉरियर्स की
संक्रमण से सुरक्षा के लिए उन्हें किट सहित सभी आवश्यक
उपकरण देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी
निर्देश दिए गए हैं।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...