✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤🌐
ऑनलाइन एज्युकेशन को
नाम दिया स्माइल
सरकारी स्कूल भी शुरू करने
जा रहे ऑनलाईन -
क्लासेज
जयपुर । राजस्थान का
शिक्षा महकमा भी हाईटेक हो गया है.
लॉकडाउन के बीच निजी स्कूलों से
प्रतिस्पर्धा में सरकारी स्कूल कहीं
पिछड़ न जाएं इसके लिए उनमें भी
ऑनलाइन क्लास शुरू होने जा रही हैं.
पहला चरण शुक्रवार से शुरू होगा।
शुक्रवार शाम 4 बजे से 5
बजे तक यू ट्यूब पर करियर
काउंसलिंग होगी. इसमें करियर गुरु
छात्रों को करियर गाइडेंस देंगे. अगली
लास इस विषय पर मंगलवार को
होगी।
ऑनलाइन एज्युकेशन को
नाम दिया स्माइल
सरकार 62 हजार स्कूलों के हर टीचर
को व्हाट्सएप से जोड़ेगी. इसमें उन
शिक्षकों को राहत दी जा सकती है
जिनकी कोरोना में ड्यूटी लगी हुई है.
व्हाट्सएप ग्रुप बनाये जाएंगे और
इसके जरिये कंटेंट भेजा जाएगा.
व्हाट्सएप से अभिभावकों को भी
जोड़ा जाएगा. जिन पेरेंट्स के पास
स्मार्टफोन नहीं हैं उन तक कंटेंट
पहुचाने की व्यवस्था टीचर करेंगे.
गुरुवार को तमाम शिक्षा
अधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग
हुई. शाला दर्पण के उप निदेशक
दीपक मूंड ने बताया जूम के जरिये
650 अधिकारियों ने फीडबैक दिया
है. हम नवाचार के लिए तैयार हैं.
ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क के चलते
थोड़ी दिक्कत आ सकती है, लेकिन हम
हर समस्या का समाधान करेंगे. ग्रामीण
छात्रों को निजी स्कूलों के मुकाबले
प्रतिस्पर्धा में पिछडऩे नहीं देंगे.
मंत्री डोटासरा बोले हमारी
टीम सक्षम
शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द डोटासरा
ऑनलाइन एज्युकेशन से उत्साहित हैं.
डोटासरा ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक
संकट की इस घड़ी में बच्चों के
भविष्य को लेकर फिक्रमंद हैं. सब जी
जान से सरकार की मुहिम को
कामयाब बनाने में जुटेंगे. ये नवाचार
है जिसके बेहतर नतीजे आने वाले
दिनों में देखने को मिलेंगे.
कई निजी स्कूलों ने ऑनलाइन -
क्लासेज शुरू कर दी हैं उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन
के चलते सभी स्कूल-कॉलेज
आगामी आदेश तक बंद हैं. ऐसे में
कई निजी स्कूलों ने 1 अप्रेल से
ऑनलाइन लासेज शुरू कर दी हैं,
ताकि बच्चों को पढ़ाई का नुकसान
नहीं हो।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...