✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नोखा 10 अप्रेल 2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को पत्र लिखकर किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक दवाईयां उपलब्ध करवाने की मांग की
श्री बिश्नोई ने बताया कि अप्रेल माह के प्रथम सप्ताह में बीटी कपास के बुवाई का समय शुरू हो जाता है तथा अप्रेल माह के दूसरे सप्ताह में मूंगफली के बुवाई का समय शुरू हो जाता है तो किसान को इससे पहले जमीन तैयार कर उसमें डीएपी व एसएसपी की बुवाई करनी होती है । उसके बाद कपास व मूंगफली की बिजाई करनी होती है आवश्यक एडवाईजरी जारी की जाए । जिसमे मुख्य रूप से ये शामिल किया जाए
1. बीकानेर जिले में खाद, बीज व कीटनाशक की सभी दुकाने खुलावाई जाये।
2. बीकानेर जिले के सभी गांवों, कस्बो व मण्डियों में डिग्रीधारकों को लाईसेंस ज्यादा से ज्यादा व जल्दी से जल्दी जारी करें । ताकि किसान को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े, जिससे दुकानों पर ज्यादा भीड़ भी नहीं होगी ।
3. मूंगफली को छिल कर बीज निकाले वाली सभी मीलों को चालू करवाये ताकि किसानों को समय पर मूंगफली का बीज मिल सके।
4. गंगानगर से बीकानेर की सभी मडियों में ट्रांसपोर्टर की व्यवस्था हो जिससे बीटी कपास का बीज सप्लाई हो सके ।
5. एफसीआई व सीडब्ल्यूसी के गौदामों में सरकार द्वारा खरीदी गई मूंगफली को गोटा मील वालों को बेचे ताकि किसानों को बीज सप्लाई कर सके ।
6. खाद,बीज, कीटनाशक दवाईयों के समस्त दुकानदार व कम्पनी के प्रतिनिधियों को पास दिया जाये ताकि किसानों को उनके खेत में बीज, दवाईयां पहुंचा सके ।
7. समस्त खाद,बीज, कीटनाशक कम्पनियों को पाबन्द करें कि मूल्य में किसी भी तरह की कालाबाजारी न करें ।
8. गुजरात सरकार से बात करे गुजरात में लगभग पांच हजार मूंगफली बीज कम्पनियां है और राजस्थान में 80 प्रतिशत बीज गुजरात से ही आता है तो उन कम्पनियों से बात कर राजस्थान में मूंगफली बीज सप्लाई सुचारू की जाये ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...