सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
व्यास ने संभाला बाल कल्याण समिति के सदस्य का कार्यभार
बीकानेर, 17 दिसम्बर। जिला बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त सदस्य एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के बाल अधिकारिता विभाग ने 13 दिसम्बर को अधिसूचना जारी करते हुए जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और चार सदस्यों की नियुक्ति की थी। व्यास इससे पूर्व भी अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक रह चुके हैं। साथ ही नगर निगम में विधि सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। व्यास को लगभग 17 वर्ष का वकालात का अनुभव है। बाल कल्याण समिति के सदस्य के रूप में व्यास की नियुक्ति राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...