सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कृषि प्रदर्शनी में एसकेआरएयू का रहा प्रतिनिधित्व
बीकानेर, 17 दिसम्बर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को जयपुर में आयोजित कृषि प्रदर्शनी में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की स्टाल लगाई गई। एसकेआरएयू कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह एवं कृषि विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति डाॅ. दिनेश चंद्र जोशी ने इसका अवलोकन किया। प्रो. सिंह ने विश्वविद्यालय के अनुसंधान अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, जल बचत की विधियों, खजूर के मूल्य संवर्धित उत्पादों एवं फार्म मशीनरी प्रशिक्षण केन्द्र सहित विभिन्न उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में किसानों ने इसका अवलोकन किया तथा खेती से जुड़ी जानकारी हासिल की। इस दौरान प्रो. जे. पी. लखेरा, प्रो. रामधन जाट, डाॅ. बी.एस. मिठारवाल, मंजू राठौड़ आदि मौजूद रहे। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किसान सम्मेलन में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...