सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता 29 से
बीकानेर, 17 दिसम्बर। खेल लेखक एवं समीक्षक स्व. झंवर लाल व्यास ‘रंगीला’ की स्मृति में चौदहवीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 29 से 31 दिसम्बर तक नत्थूसर गेट के बाहर स्थित नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित की जाएगी। रंगीला फाउण्डेशन के सचिव एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने बताया कि प्रतियागिता विभिन्न वर्गों में खेली जाएगी। इसके लिए आचार्यों के चौक स्थित फाउण्डेशन कार्यालय, नालंदा स्कूल और वकीलों की गली स्थित एडवोकेट एस. एल. हर्ष के कार्यालय के आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 दिसम्बर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को 3 जनवरी को रंगीला की पुण्यतिथि के अवसर पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मंगलवार को इस संबंध में बैठक आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष बसंत आचार्य, एडवोकेट भैरूरतन व्यास, हरि शंकर आचार्य, मधुसूदन व्यास, कृष्ण चंद्र पुरोहित, अनिरूद्ध आचार्य आदि मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...