सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
संभाग के गौशाला प्रबंधकों का प्रशिक्षण संपन्न
विश्वविद्यालय के ज्ञान और सेवाओं का पूरा लाभ
उठाएं: पूर्व कुलपति डाॅ. मेहता
बीकानेर, 13 दिसम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय में गोपालन निदेशालय के सहयोग से संभाग के गौषाला प्रबंधकों का तीन दिवसीय प्रषिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। कुलपति सचिवालय में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ. एस.एल. मेहता, विषिष्ट अतिथि कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोधपुर के निदेषक डाॅ. एस.के. सिंह और विषिष्ट अतिथि राजुवास के पूर्व कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत ने संभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर डाॅ. एस.एल. मेहता, ने कहा कि गौसेवा अतुलनीय सेवा कार्य है। विष्वविद्यालय सेवा और ज्ञान के मंदिर है अतः गौषालाओं को इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। किसानों की आजीविका सुरक्षा पषुपालन से ही संभव है। देषी गौवंष के महत्व को विष्व में भी मान्यता मिली है। अटारी के निदेषक डाॅ. एस.के. सिंह ने कहा कि पषु अनुत्पादक नहीं होता, इनके हर उत्पाद की उपयोगिता को सुनिष्चित किया जाए। राजुवास के पूर्व कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत ने कहा कि वेटरनरी विष्वविद्यालय द्वारा 14 जिलों में स्थापित प्रषिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्रों पर पषुपालन विषेषज्ञ और रोग निदान सेवाएं सुलभ हैं, गौषालाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए वेटरनरी विष्वविद्यालय के प्रो. विष्णु शर्मा ने कहा कि देषी गौवंष के संवर्द्धन और संरक्षण के लिए वेटरनरी विष्वविद्यालय द्वारा गोपालन विभाग के सहयोग से गौषाला प्रबंधकों के प्रषिक्षण आयोजित करके प्रबंधन, पशु उपचार की आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य व संतुलित आहार की विशेषज्ञ जानकारी दी जा रही है। कुलपति के विषेषाधिकारी और प्रषिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्रों के प्रमुख अन्वेषक प्रो. आर.के. धूड़िया ने केन्द्रों की सेवाओं की जानकारी दी। प्रसार षिक्षा निदेशक प्रो. ए.ए. गौरी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अतुल शंकर अरोड़ा ने किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...