सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर /13-12-2019 / पंचायतीराज चुनाव 2020 की तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन की सम्भागीय बैठक 15 दिसम्बर 2019 (रविवार ) को बीकानेर में आयोजित होगी ।
देहात भाजपा जिला महामंत्री अशोक भाटी ने बताया कि बैठक में बीकानेर देहात सहित संभाग के चुरू, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर के भा ज पा - राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व सांसद, वर्तमान व निवर्तमान जिलाध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व विधायक, वर्तमान जिला महामंत्री, प्रत्याशी- विधानसभा चुनाव 2018 से ऊपर के पदाधिकारी अपेक्षित है ।
विभिन्न सत्रो में आयोजित होने वाली बैठक में पंचायतीराज चुनाव - 2020 की रणनीति एवं कार्य योजना पर मंथन होगा ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...