सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उस्ता कला प्रशिक्षण से लाभान्वित हो रहे युवा कलाकार, बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति बीकानेर नेे उठाया
बीड़ा
बीकानेर । बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति बीकानेर द्वारा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उस्ता आर्ट के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया ।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि इस्लाम कोहरी ने उस्ता आर्ट को बीकानेर की ऐसी कला बताया जो विश्व में अपनी खास पहचान रखती है। इसका प्रशिक्षण प्राप्त करके कोई भी युवा अपना रोजगार आरंभ कर सकता है। बीकानेर के ख्यातिमान राष्टीय उस्ता कला के अनुभवी कलाकार श्री रामकुमार भादाणी मुख्य प्रशिक्षक ने उस्ता आर्ट की बारिकियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह ऐसी आर्ट है जिसमें एकाग्रता की आवश्यकता होती है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों को इस तरह से तैयार करूंगा कि वो स्वरोजगार करके इसी आर्ट को अपनी आजीविका बना सकता है। कार्यक्रम के आरंभ में सभी आगन्तुकों ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण करके प्रशिक्षण का आरंभ किया। कार्यक्रम में बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के व्यवस्था सचिव अविनाश भार्गव ने कहा कि समिति पिछले लम्बे समय से शिक्षाएस्वास्थ्य और स्वरोजगार के क्षेत्र में कई परियोजनाओं के अन्तर्गत लाखों लोगों को लाभान्विति किया है। इसी कड़ी में आज समिति कार्यालय में उस्ता आर्ट का प्रशिक्षण आरंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण में काई भी युवा.युवती अपना आवेदन पहले आओ पहले पाओ के तहत कर सकते है। कार्यक्रम का संचालन श्री महेश उपाध्याय ने किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...