सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 15 दिसम्बर 2019
न्यायिक सेवा में चयनित सुश्री तमन्ना कौशिक का अभिनदंन
शिक्षा के माध्यम से उच्च पद पर आसीन होना उत्साह पैदा करता है-योगेंद्र शर्मा
शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नही होता- तमन्ना कौशिक
बीकानेर15 दिसम्बर- बीकानेर की लाडली बिटिया सुश्री तमन्ना कौशिक जिसका हाल ही में राजस्थान मुख्य न्यायिक सेवा में चयन हुआ है उसका आज शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण द्वारा अजित फाउंडेशन सभागार में स्वागत अभिनंदन किया गया
स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश श्री योगेंद्र शर्मा ने कहा कि निष्ठा के साथ कि गयी मेहनत अवश्य ही सफलता दिलाती है आज बड़ी खुशी है कि शाकद्वीपीय समाज की लाडली न्यायाधीश बनने जा रही है निश्चय ही तम्मना की राह पर चलते हुए अन्य बालिकाएं भी समाज और देश का नाम रोशन करेगी और आने वाले वक़्त में और अधिक तम्मनाये निकलेगी शिक्षा की बदौलत उच्च पद पर आसीन होना उत्साह पैदा करता है
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज बड़ा ही हर्षित दिवस है कि आज समाज की बिटिया ने साबित किया है कि अगर ठान ली जाए तो कोई लक्ष्य मुश्किल नही होता कठिनाइयों के सामने जो डटा रहे वो सफलता प्राप्त करता है
अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक श्रीमती डॉ सरोज शर्मा ने कहा कि न्याय हमेशा ही महिलाएं करती रही है और आज भी यह प्रसंग इसलिए महत्वपूर्ण है की वर्तमान जीवनशैली में जिनके कंधोपर न्याय की जिमेदारी होगी उसमे भी एक बार फिर बिटिया आगे आई है जो निश्चित है कि तम्मना न्याय की देवी का रूप अक्षरशः निभाएगी
तमन्ना कौशिक ने सभी आगन्तुको और समाज के लोगो का कोटि कोटि नमन करते हुए कहा की आज बहुत खुश हूं कि मुझे समाज का इतना आशीर्वाद और स्नेह मिला मेरी सफलता में मेरे माता जी का विशेष योगदान है और अपनों का आशीर्वाद मुझे सम्बल देता है आप अपने लक्ष्य पर अडिग रहे और भरोसा आत्मविश्वास आपको सफलता देता है मेरी मेहनत भी इसी पर टिकी है।
आप सभी को में पूरा भरोसा दिलाती हु की न्याय के मंदिर में मेरे द्वरा कभी अन्याय नही होगा और गरीब की सहायता मेरा परम धर्म होगा
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि कामिनी भोजक ने कहा कि आज बालिका के स्वागत में आपका आना यह साबित करता है कि समाज अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर हर्षित है कामिनी भोजक ने तम्मना कौशिक की उपलब्धि को इस तरह बया किया
"साथ अगर हो अपने तो ताईद बड़ी हो जाती है मन की आंखे मिल जाये तो दीद बड़ी हो जाती है- एक हार से मन का तारा अक्सर बुझने लगता है एक जीत से दिल की हर उम्मीद बड़ी हो जाती है
आर. के.शर्मा ने स्वागत उदबोधन देते हुए सभी का स्वागत किया
वरिष्ठ समाजसेवी सूर्यप्रकाश शर्मा, महेश भोजक, कन्हैयालाल शर्मा ,श्रीमती ज्ञानवती देवी, सुभाष शर्मा,ने आशीर्वचन देते हुए बालिका को उपलब्धि पर बधाई दी
अभिनंदन पत्र का वाचन पूनमचंद शर्मा ने किया
आभार शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने ज्ञापित किया
इस अवसर पर श्रीमती सरोज देवी शर्मा,मंजू देवी कौशिक,ममता शर्मा,दुर्गादत्त भोजक,ज्ञानमल शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, बिंदु शर्मा, अनिल कौशिक पवन,अजय शर्मा एडवोकेट ऋषि शर्मा, सतीश शर्मा,बनवारी पांडे, स्वेता शर्मा, कुसुम शर्मा,डॉली, विजयलक्ष्मी,सहित बड़ी संख्या में समाज के बन्धु उपस्थित थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...