सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसपी के पास पहुंची पीडि़ता रो पड़ी, महीनेभर से कर रही न्याय की मांग
बीकानेर पीडि़ता के साथ पहुंचे लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की युवा समाज सेवी प्रहलाद जोशी ने बताया कि इससे पहले भी प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया था। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण आज फिर राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश राणेजा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के परिवार पर हुए जानलेवा हमले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि हरिकिशन जोशी अपनी पुत्री के साथ न्यायालय परिसर से तारीख पर जाकर टैक्सी में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान नामजद उदासर निवासी द्वय सहित तीन-चार अन्य ने जान से मारने की नीयत से हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में हरिकिशन जोशी के पैर व हाथ में फैक्चर हुआ,बीच-बचाव में आई उसकी बेटी को भी पीट-पीट कर घायल कर दिया। बेटी के हाथ में फैक्चर आया। ज्ञापन में पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों को गिरफ्तार पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई इस दौरान परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव राहुल पारीक, पीड़ित हरीकिशन जोशी, पीडिता ममता जोशी, समाज सेवी बिरजू उपाध्याय प्यारे मेघासर, विमला उपाध्याय सूरत सही समाज बंधु उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...