सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गंगाशहर में नोखा रोड पर
मेघवाल समाज श्मशान के पास : सड़क है या कीचड़ जमा करने के लिए गड्ढ़ों का केंद्र
बीकानेर। गंगाशहर में नोखा रोड पर
मेघवाल समाज श्मशान के पास से निकलने
वाली रोड जो रामदेव नगर, कस्तूरी नगर,
विनायक नगर से होते हुए बाईपास को जोड़ती
है जो किसमीदेसर, गंगाशहर, भीनासर का
प्रमुख रास्ता है वहां पर लंबे समय से पूरे रास्ते
पर एक से 2 फुट तक खड्डे, कीचड़, गंदले
पानी से नागरिकों का जीना मुहाल है। रोजाना
पांच सात लोग गिरकर चोटिल हेाते हुए
हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। भागीरथ नन्दिनी संस्था
अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया कि बार बार
ध्यानाकर्षण के बावजूद प्रशासन का कोई ध्यान
नहीं है इस तरफ, यह नगर निगम का भी एरिया
है यूआईटी का भी एरिया है उसके बावजूद भी
पूरा इलाका नरक बना हुआ है। करीब एक
किलोमीटर तक कीचड़ फैला हुआ है आम
आदमी वहां से पैदल भी नहीं निकल सकता।

📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...