सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का लंबी बीमारी के बाद निधन
■ एजेंसी
नई दिल्ली ( साभार हिस)। 1970 और
80 के दशक की बड़ी फिल्मों का हिस्सा
रह चुके एक्टर श्रीराम लागू का लंबी
बीमारी के बाद पुणे के
दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल
में निधन हो गया. वे 92
साल के थे. लागू ने ना सिर्फ
बॉलीवुड फिल्मों में काम
किया बल्कि वे मराठी
फिल्मों का भी हिस्सा रहे.
इसके अलावा वे मराठी
थियेटर से भी जुड़े रहे. वे अमिताभ
बच्चन की मशहूर फिल्म मुकद्दर का
सिकंदर में नजर आए थे. इसके अलावा
उन्होंने हेरा फेरी, घरौंदा, मंजिल, थोड़ी सी
बेवफाई, लावारिस,
श्रीमान श्रीमती,
विधाता, सदमा और
इंसाफ की पुकार जैसी
फिल्मों में काम किया.
श्रीराम लागू
का जन्म महाराष्ट्र के
सतारा जिले में हुआ
था. उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की और
एमबीबीएस की डिग्री हासिल की.
मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही
उन्होंने थियेटर करना शुरू कर दिया था. वे
प्रोग्रेसिव ड्रैमेटिक एसोसिएशन से जुड़े.
उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से सर्जरी में डिग्री
हासिल की और 6 साल तक पुणे में
प्रैटिस की. साल 1969 में वे फुल
टाइम एक्टर बन गए. पहले उन्होंने मराठी
में कुछ प्लेज से अपने करियर की
शुरुआत की. उनका डेब्यू प्ले वसंत
कनेटकर द्वारा लिखा गया था. बॉलीवुड
फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल
1972 में पिंजरा फिल्म से अपने
बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. इसके
बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. पिता
के रोल में, विलेन के रोल में या पुलिस के
रोल में श्रीराम लागू ने फिल्म इंडस्ट्री में
विभिन्न प्रकार के रोल प्ले किए और 100
से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों का हिस्सा बनें.
निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने दीपा
लागू से शादी की थी. दीपा खुद भी
थियेटर और फिल्मों से जुड़ी हुई थीं. इस
शादी से उन्हें 2 बेटे थे और एक बेटी थी.
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...