सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
भाजपा के 25 जिलाध्यक्ष घोषित,
... बीकानेर की रुकावट के पीछे कारण ये थे ?
जयपुर/बीकानेर। भारतीय जनता
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने
पार्टी के 25 जिलाध्यक्षों के नाम
घोषित किए है। इनमें बीकानेर शहर
व देहात का नाम अटक गया। प्रदेश
चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गहलोत के
अनुसार जयपुर देहात उत्तर में
रामलाल शर्मा, सीकर इन्द्रा चौधरी,
अलवर उत्तर बलवान यादव,
अलवर दक्षिण संजय नरुका, भरतपुर
डॉ शैलेश सिंह, सवाईमाधोपुर डॉ
भरत मथुरिया, बारां जगदीश मीणा,
झालावाड़ संजय जैन, उदयपुर शहर
रविन्द्र श्रीमाली व देहात में भंवरसिंह
पंवार, बांसवाडा गोविन्दसिंह राव,
प्रतापगढ़ गोपाल कुमावत, चित्तोडग़ढ
में गौतम दक को जिलाध्यक्ष बनाया
गया है। इसी प्रकार डूंगरपुर में प्रभु
पण्ड्या, अजमेर देहात देवीशंकर
भूतडा, भीलवाडा लादूलाल तेली,
टोंक राजेन्द्र पराणा, जोधपुर देहात
जगराम विश्नोई, फलोदी मनोहर
पालीवाल, बाडमेर आदूराम मेघवाल,
बालोतरा महेश बी चौहान, पाली
मंशाराम परमार, सिरोही नारायण
पुरोहित, जालौर श्रवणङ्क्षसह राव तथा
चूरु में पंकज गुप्ता को जिलाध्यक्ष
बनाया गया है।
बीकानेर शहर व देहात के नाम अटके
प्रदेश भाजपा द्वारा जारी सूची में
बीकानेर शहर व देहात के नाम
शामिल नहीं हुए। पार्टी खेमे में यह
चर्चा तेज हो गई है कि फिलहाल डॉ
सत्यप्रकाश आचार्य बीकानेर शहर
और बिहारीलाल बिश्नोई देहात का
कार्यभार संभाले रखेंगे। भाजपा
नेतृत्व के समक्ष दावेदारों की तादाद
अधिक होने के साथ शिकायतों का
भी अंबार होने से प्रदेश नेतृत्व निर्णय
नहीं ले पाया। अपने चहेते को
जिलाध्यक्ष बनाने की कवायद में
'टांग खिंचाईÓ का खेल भी चला
और संघ के दखल के कारण
ऊहापोह की स्थिति बनी रही। इससे
पूर्व बीकानेर शहर के दो मंडल
अध्यक्षों की भी घोषणा नहीं हुई, वहीं
देहात में तो एक भी मंडल अध्यक्ष
नहीं बनाया गया था। ऐसे में यह साफ
था कि जिलाध्यक्ष के लिए पर्याप्त
बहुमत जितने मंडल अध्यक्ष नहीं होने
के कारण देहात अध्यक्ष की घोषणा
भी नहीं होनी है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...