सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम -गौतम
बीकानेर, 13 दिसम्बर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले में गत् एक वर्ष में हुए विकास कार्यों पर आधारित जिला दर्शन पुस्तिका का प्रकाशन और ’वर्ष एक, फैसले अनेक’ विषयक प्रदर्शनी लगाई जायेगी। इस संबंध में सभी विभाग अपने विभाग में हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार करते हुए उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क को समय रहते भिजवाए।
गौतम शुक्रवार को राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी बैठक मंे अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सूचनाएं अपडेट होनी चाहिए। किसी भी सूचना में त्रुटि नहीं होनी चाहिए । सभी अधिकारी अपने विभाग का नोट स्वयं तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर विकास न्यास कार्यक्रम स्थल सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में लाईंिटंग, टैण्ट सहित अन्य सभी व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। उन्होंने उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विकास हर्ष से कहा कि सभी कार्यक्रम गरिमामय होने चाहिए।
जिला कलक्टर ने नगर निगम आयुक्त से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई सही ढ़ंग से हो यह सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, नगर विकास न्यास, सार्वजनिक निर्माण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला परिषद, विद्युत एवं जलदाय विभाग सहित अन्य विभाग से जुड़े विकास कार्यांे पर आधारित रंगीन फोटो, फ्लैक्स तैयार के निर्देश दिए।
बैठक में उपनिदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विकास हर्ष ने बताया कि राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम 20 से 22 दिसम्बर तक आयोजित होंगे।
बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रदीप के. गवांडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) सुनीता चैधरी, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज मीना, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग शारदा चैधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल.मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...