सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
देश में प्रदेश की पहल : सिलिकोसिस पीडि़तों की प्रदेश सरकार ने सुध ली, राहत -
1500 रुपए प्रतिमाह मिलेगी पेंशन
जयपुर । सिलिकोसिस से पीडि़त 22
हजार श्रमिकों को प्रदेश सरकार हर महीने 1500 रुपए पेंशन देगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सोमवार को इसके
आधिकारिक आदेश जारी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की
बजट घोषणा पर मुहर लगा दी है।
मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में की थी घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण में
सिलिकोसिस बीमारी से पीडि़त लोगों को हर महीने 1500 रुपए
पेंशन देने की घोषणा की थी। राजस्थान सिलिकोसिस नीति-
2019 के तहत श्रमिकों को 1500 रुपए प्रतिमाह बतौर पेंशन
मिलेंगे। 17 दिसंबर को गहलोत सरकार को एक साल पूरा हो
रहा है। पेंशन के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
सिलिकोसिस पॉलिसी को लागू करने वाला
देश का पहला राज्य
राजस्थान सिलिकोसिस पॉलिसी को लागू करने वाला
देश का पहला राज्य बना है। इस पॉलिसी की खास बात यह है
कि सिलिकोसिस पीड़तों को 5 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा।
वहीं जीवन यापन के लिए प्रतिमाह 1500 रुपए की पेंशन भी
मिलेगी। सिलिकोसिस के ज्यादातर मरीज खदानों में काम करने
वाले होते हैं। सिलिका युक्त धूल में लगातार सांस लेने से फेफड़ों
में होने वाली बीमारी को सिलिकोसिस कहा जाता है। इसमें
मरीज के फेफड़े खराब हो जाते हैं। पीडि़त का सांस फूलने
लगता है। इलाज न मिलने पर मरीज की मौत भी हो जाती है।
(वीडियो क्लिप 🖕 साभार सोशल मीडिया )
देश में प्रदेश की पहल : सिलिकोसिस पीडि़तों की प्रदेश सरकार ने सुध ली, राहत -
1500 रुपए प्रतिमाह मिलेगी पें
शन
(युगपक्ष आधारित - )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...