सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ईसीबी रेक्टा : इस्तीफा देकर सदस्यों ने कहा - नहीं चाहिएं अतिरिक्त प्रसाशनिक दायित्व, मंत्री को ज्ञापन भी दिया
बीकानेर। राजस्थान अभियांत्रिकी महाविद्यालय शिक्षक संघ (रेक्टा) के शिक्षक सदस्यों ने आज अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर की आर्थिक स्थिति का स्थायी समाधान करने, ब्लाक ग्रांट दिलवाने तथा अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर को बीकानेर तकीनीकी विश्वविद्यालय का संघटक महाविद्यालय बनवाने हेतु राजस्थान सरकार के प्राइमरी व सेकेंडरी शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को ज्ञापन दिया l रेक्टा के संरक्षक डॉ. ओमप्रकाश जाखड ने बताया की रेक्टा के 33 संकाय सदस्यों ने अतिरिक्त प्रसाशनिक दायित्वों से महाविद्यालय प्रसाशन को इस्तीफा सोंप दिया है l
रेक्टा अध्यक्ष डॉ शौकत अली ने बताया की राजस्थान सरकार के प्राइमरी व सेकेंडरी शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को दिए गए ज्ञापन में रेक्टा के शिक्षकों द्वारा निम्न मांगे रखी गयी :
1. ईसीबी के वित्तीय संकट को देखते हुए इसका स्थायी समाधान किया जाए l जिसमे या तो ईसीबी को पूर्ण सरकारी कॉलेज बनाया जाए अथवा बीकानेर तकीनीकी विश्वविद्यालय का संघटक कॉलेज बनाया जाए l इसी के साथ ज्ञापन में कहा गया है की ई सी बी के वित्तीय संकट का स्थायी समाधान शीघ्र करवाया जाए l
2. अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर सोसाइटी के अंतर्गत संचालित कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बीकानेर (CET) को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का संघटक महाविद्यालय बना दिया गया जबकि ईसीबी सबसे बड़ा महाविद्यालय होने व सभी मापदंडों को पूर्ण करने के बावजूद भी इसे संघटक महाविद्यालय नहीं बनाया गया जो की न्योयोचित नहीं है l
रेक्टा प्रवक्ता डॉ नवीन शर्मा ने बताया की ज्ञापन लेने के बाद मंत्री डोटासरा ने कहा की इस हेतु वे तकीनीकी शिक्षा मंत्री से बात कर तुरंत समाधान करवाने का प्रयास करेंगे और इस हेतु शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया, तथा मौजूदा वित्तीय संकट का शीघ्र समाधान करने का सशक्त आश्वासन भी दियाl ज्ञापन रेक्टा अध्यक्ष डॉ शौकत अली, डॉ ओ.पी.जाखड, सुभाष सोनगरा, डॉ.देवेन्द्र गहलोत, विकास शर्मा, वीरेंदर चौधरी, धनरूपमल नागर, राकेश पूनिया, तथा अन्य संकाय सदस्यों द्वारा दिया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...